फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Income Inequality Gap and per capita income Will Reduce In India After Covid 19 says Sbi Report ecowrap

कोरोना के बाद कम होगी प्रति व्यक्ति आय, सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे ये राज्य: SBI रिपोर्ट

Tue, 23 Jun 2020 03:40 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 23 Jun 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Income Inequality Gap and per capita income Will Reduce In India  After Covid 19 says Sbi Report ecowrap
SBI

कोरोना वायरस महामारी के बाद देश में विभिन्न राज्यों में लोगों की आय का अंतर कम हो जाएगा। इस दौरान धनी राज्यों की आय में गरीब राज्यों के मुकाबले अधिक कमी आने की संभावना है। स्टेट बैंक की शोध रिपोर्ट इकोरैप में यह कहा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2020- 21 के दौरान अखिल भारतीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय 5.4 फीसदी घटकर 1.43 लाख रुपये सालाना रह जाएगी। 

विज्ञापन


इन राज्यों में इतनी घट-बढ़ सकती है प्रति व्यक्ति आय
रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष के दौरान महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे धनी माने जाने वाले शहरों की प्रति व्यक्ति आय में 10 से 12 फीसदी तक की गिरावट आने का अनुमान है। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा जैसे राज्यों में जहां प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से कम है प्रति व्यक्ति आय में आठ फीसदी से कम की गिरावट आने का अनुमान है। 
विज्ञापन


कम होगा आय में असमानता के बीच का अंतर
एसबीआई की शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'हमारा मानना है कि कोविड-19 महामारी के बाद भारत में लोगों की आय में असमानता के बीच का अंतर कम हो जाएगा। इसकी वजह यह होगी कि इस महामारी के दौरान धनी राज्यों की आय में गरीब राज्यों की आय के मुकाबले अधिक गिरावट आएगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आधार और पैन कार्ड से जुड़े इस काम को जून में ही करना होगा पूरा, वरना होगा नुकसान

GDP में आने वाली गिरावट से होगी ऊंची 
जर्मनी में 'जर्मनी की दीवार' (1989) के गिरने के बाद भी असमानता में कमी का ऐसा ही अनुभव हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रति व्यक्ति आय में आने वाली यह गिरावट वर्तमान मूल्यों पर आधारित जीडीपी में आने वाली 3.8 फीसदी की गिरावट से ऊंची है। वैश्विक स्तर पर भी 2020 में प्रति व्यक्ति जीडीपी में आने वाली 6.2 फीसदी की गिरावट दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद में आने वाले 5.2 फीसदी की गिरावट से ऊंची रहेगी। 


से राज्य होंगे अधिक प्रभावित
रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन राज्यों की प्रति व्यक्ति आय अखिल भारतीय स्तर के औसत से ऊंची है, ऐसे धनी राज्य प्रति व्यक्ति आय के मामले में अधिक प्रभावित होंगे। इसके मुताबिक दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय में 15.4 फीसदी की गिरावट और चंडीगढ़ में 13.9 फीसदी की संभावित गिरावट अखिल भारतीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय में आने वाली 5.4 फीसदी की गिरावट के मुकाबले करीब तीन गुणा अधिक होगी। 

जीडीपी में गिरावट का अनुमान
रिपोर्ट में कहा गया है कि बाजारों को बंद रखा गया, शॉपिंग मॉल और बाजार परिसर बंद रहे जिससे इन क्षेत्रों की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। यहां तक कि बाजार खुलने के बाद भी इन बाजारों में ग्राहकों की संख्या अभी भी सामान्य दिनों के मुकाबले 70 से 80 फीसदी तक कम है। रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2020- 21 के दौरान जीडीपी में 6.8 फीसदी गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है। वहीं इसमें कहा गया है कि देश में वित्त वर्ष 2021- 22 के दौरान 'अंग्रेजी के वी' आकार की तीव्र वृद्धि दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed