फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bank holidays 27 march to 4 april If you have some pending bank works then see Banks holidays

Bank Holidays: जरूरी खबर: 27 मार्च से चार अप्रैल तक सिर्फ दो दिन खुलेंगे बैंक, देखें पूरी सूची

Sat, 20 Mar 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 20 Mar 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
bank holidays 27 march to 4 april If you have some pending bank works then see Banks holidays
बैंक अवकाश - फोटो : iStock

यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए की 27 मार्च से लेकर चार अप्रैल 2021 के बीच बैंक सिर्फ दो दिन ही खुले रहेंगे। इसलिए अगर आपका कोई भी कार्य शेष है तो उसे इसी सप्ताह निपटा लें। 

विज्ञापन


27 मार्च, 28 मार्च और 29 मार्च को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। 27 मार्च 2021 को माह का चौथा शनिवार है। 28 मार्च 2021 को रविवार है। 29 मार्च 2021 को होली के अवसर पर बैंक बंद होंगे। लेकिन पटना में बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट के अनुसार, पटना में 30 मार्च को भी अपने कार्यों के लिए आप बैंक ब्रांच नहीं जा पाएंगे। 31 मार्च की छुट्टी नहीं है लेकिन इस दिन ग्राहकों की सभी सेवाओं पर बैंक ध्यान नहीं देते क्योंकि यह वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: हवाई यात्रियों के लिए नियमों का उल्लंघन करना पड़ेगा महंगा, जान लें वरना लगेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक अप्रैल को बैंकों की लेखाबंदी के चलते फिर से अवकाश रहेगा। दो अप्रैल 2021 को गुड फ्राइडे की वजह से अवकाश है। इसलिए इस दिन भी बैंक बंद होंगे। इसके बाद तीन अप्रैल 2021 को सभी बैंक खुले रहेंगे। चार अप्रैल को रविवार है। इसलिए फिर से बैंकों में छुट्टी होगी।

यहां देखें 27 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक का पूरा शेड्यूल-

  • 27 मार्च 2021- माह का चौथा शनिवार
  • 28 मार्च 2021- रविवार
  • 29 मार्च 2021- होली 
  • 30 मार्च 2021- होली के अवसर पर सिर्फ पटना में अवकाश
  • 31 मार्च 2021- वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन
  • एक अप्रैल 2021- बैंकों की लेखाबंदी
  • दो अप्रैल 2021- गुड फ्राइडे
  • तीन अप्रैल 2021- सभी बैंक खुले रहेंगे
  • चार अप्रैल 2021- रविवार


नोट: इस बात का ध्यान रहे कि इन सभी छुट्टियों में अलग - अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed