फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   If interest on saving remains higher it will effect growth

ब्याज दर ऊंची हो तो सुस्त पड़ जाएगी विकास दर: जेटली

Mon, 28 Mar 2016 10:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 10:52 PM IST
सार

  • मौजूदा 8.7 फीसदी की कर मुक्त ब्याज दर वास्तव में बैठती है 12.13 फीसदी 
  • यदि जमा दर 12.5 फीसदी हुई तो ऋण दर बैठेगी 14-15 प्रतिशत

विज्ञापन
If interest on saving remains higher it will effect growth
अरुण जेटली - फोटो : PTI

विस्तार

पीपीएफ और डाकघर की लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की कटौती के हालिया निर्णय को केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उचित ठहराया है। उनका कहना है कि यहां ब्याज दरों का स्तर असाधारण रूप से ऊंचा है और यदि ब्याज दरें ऊंची बनी रहीं तो अर्थव्यवस्था की विकास दर के सुस्त पड़ने का खतरा है।

विज्ञापन


जेटली ने कहा कि लघु बचत योजनाओं पर मौजूदा 8.7 फीसदी की कर मुक्त ब्याज दर वास्तव में 12.13 फीसदी बैठती है। इस हिसाब से कर्ज पर ब्याज दर 14-15 फीसदी तक होगी क्यों कि लोन पर ब्याज डिपोजिट पर मिलने वाले ब्याज दर से कुछ ऊपर ही रहता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लघु बचतों पर भारत की ब्याज दरें असाधारण रूप से ऊंची हैं। ब्याज दर ऊंची होने से अर्थव्यवस्था की विकास दर अवरूद्ध होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋण पर ब्याज दर 14-15 फीसदी हो तो सुस्त हो जाएगी अर्थव्यवस्था 

If interest on saving remains higher it will effect growth
अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला

पीपीएफ पर मिलने वाली 8.7 फीसदी की कर मुक्त ब्याज दर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें लाभ को भी मिलाकर देखें तो इस पर ब्याज दर वास्तव में 12.5 से 13 फीसदी बैठती है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में आपको कहां 12.5 फीसदी ब्याज का प्रतिफल मिलता है। इसलिए यदि जमा दर 12.5 फीसदी हुई तो ऋण दर क्या होगी, 14-15 प्रतिशत। यदि ऋण पर ब्याज दर 14-15 फीसदी हो तो आप दुनिया की सबसे सुस्त अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। 

जेटली ने कहा कि किसी भी देश में ऐसा नहीं हो सकता कि ऋण पर ब्याज दर जमा पर मिलने वाले दरों से कम हों। दोनों एक-दूसरे से जुड़े हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार ने बीते 18 मार्च ही पीपीएफ और डाकघर की जमाओं पर ब्याज दर में कटौती की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed