फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   if business correspondent succumbs to covid 19 Bank of Baroda will pay 10 lakh rupees

बैंक ऑफ बड़ौदा सहायकों को देगा स्वास्थ्य बीमा, कोरोना से मृत्यु पर 10 लाख की सहायता

Sat, 25 Apr 2020 04:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 25 Apr 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
if business correspondent succumbs to covid 19 Bank of Baroda will pay 10 lakh rupees
बैंक ऑफ बड़ौदा (फाइल फोटो)

सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ बड़ौदा दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक के लिए काम करने वाले बैंक सहायकों को उनकी कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु होने की स्थिति में 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगा। इसके अलावा उन्हें 60,000 रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर भी उपलब्ध कराएगा। 

विज्ञापन


बैंक ने दिया बयान
इस संदर्भ में बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक बयान में कहा कि उसने अपने बैंक सहायकों की वित्तीय सुरक्षा की ओर ध्यान दिया है। कोरोना वायरस से मृत्यु की स्थिति में उनके नामिति को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं क्षेत्र में सक्रिय हर बैंकिंग एजेंट को 60,000 रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए किया काम
बैंक ने कहा कि साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए वह बैंक सहायकों के केंद्रों को कीटाणूमुक्त करने के लिए किस्तों में अतिरिक्तत सहायता भी पहुंचा रहा है। ताकि वह सैनेटाइजर इत्यादि की मदद से केंद्रों को साफ रख सकें और मास्क इत्यादि खरीद सकें। इसके लिए 2,000 रुपये की पहली किस्त अप्रैल में भेजी गई। मई माह के दौरान हर सक्रिय बैंक सहायक को 1,000 रुपये भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाजाही के लिए भी बैंक देगा पैसा
इसके अलावा बैंक उन्हें प्रत्येक काम करने के दिन के हिसाब से आवाजाही के लिए 100 रुपये भी देगा। यह एक प्रोत्साहन राशि होगी ताकि वह अपनी सेवाओं को 30 जून तक सवेरे 10 बजे से पांच बजे तक कर सकें। हालांकि, इसके लिए उन्हें 40 लेनदेन करने होंगे। इसमें स्थानीय स्तर पर लगे प्रतिबंधों के चलते ऐसा नहीं कर पाने वाले बैंक सहायक शामिल नहीं है। 


कार्यकारी निदेशक विक्रमादित्य सिंह खिची ने दिया बयान 
बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक विक्रमादित्य सिंह खिची ने कहा, 'हमारे बैंक सहायक हमारे विस्तृत परिवार का हिस्सा हैं। कोरोना वायरस से निपटने में आर्थिक मोर्चे पर वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पेंशन इत्यादि का जमीनी स्तर तक लाभ पहुंचाने में यह बैंक को लोगों से जोड़ने का काम कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed