फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   ICICI Bank to levy zero balance account holder Rs 100 to 125 per transaction

इस बैंक ने बदला जमा-निकासी पर लगने वाला शुल्क, ढीली होगी आपकी जेब

Sun, 15 Sep 2019 11:39 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 15 Sep 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
ICICI Bank to levy zero balance account holder Rs 100 to 125 per transaction

अगर आपका खाता भी आईसीआईसीआई बैंक में है, तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने कहा है कि ग्राहकों को कैश निकासी के लिए 100 रुपये से 125 रुपये का शुल्क देना होगा। यह नियम 16 अक्टूबर से लागू होगा। इतना ही नहीं, मशीन के जरिये पैसे जमा करने पर भी ग्राहकों को यह शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन

डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए उठाया कदम

टाइमम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार रात को एक नोटिस जारी किया था। नोटिस में लिखा था कि, 'हम अपने ग्राहकों को बैंकिंग लेन-देन डिजिटल मोड में करने के लिए उत्साहित करते हैं, जिससे डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव को बढ़ावा मिल सके।' इसके अतिरिक्त बैंक ने मोबाइल बैंकिंग व इंटरनेट बैंकिंग के जरिये होने वाले नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर ( NEFT ), रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट ( RTGS ) और यूपीआई लेन-देन पर लगने वाले तमाम तरह के शुल्क को खत्म कर दिया है। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: अगर आप भी करेंगे यहां निवेश, तो हमेशा पैसों से भरी रहेगी आपकी जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
 

इतना है आरटीजीएस और एनईएफटी का शुल्क

मौजूदा समय में 10,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के एनईएफटी लेन-देन पर 2.25 रुपये से लेकर 24.75 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का चार्ज देना पड़ता है। वहीं, शाखाओं से दो लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक किए जाने वाले आरटीजीएस लेन-देन के लिए 20 रुपये से लेकर 45 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का चार्ज देना पड़ता है।


इसके साथ ही बैंक ने अपने 'जीरो बैलेंस' अकाउंट होल्डर्स को खाते को किसी अन्य बेसिक सेविंग्स खाते में बदलने या खाता बंद करने की सलाह भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed