फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   ICICI bank eyes 450 retail branches by end of March 2020

मार्च 2020 तक 450 नई शाखाएं खोलेगा ICICI बैंक, 3,500 कर्मिचारियों को मिलेगी नौकरी

Tue, 24 Sep 2019 11:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 24 Sep 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
ICICI bank eyes 450 retail branches by end of March 2020

आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार को कहा कि अपना खुदरा नेटवर्क बढ़ाने के लिए वह चालू वित्त वर्ष में 450 नई शाखाएं खोलेगा। इनमें से 320 शाखाएं ग्राहकों के लिए ऑपरेशनल बना दी गई हैं, जबकि 130 शाखाएं जल्द ही खुल जाएंगी। 

विज्ञापन

शाखाओं का बड़ा नेटवर्क बहुत जरूरी

बैंक ने एक बयान में कहा कि उसने 5,000 शाखाओं के साथ मील का पत्थर पार कर लिया है। इसके साथ ही बैंक के पास कुल 5,190 से ज्यादा शाखाओं, एक्सटेंशन काउंटर और एटीएम का नेटवर्क हो गया है। बैंक के कार्यकारी निदेशक अनूप बागची ने कहा कि खुदरा बैंकिंग के लिए शाखाओं का बड़ा नेटवर्क बहुत जरूरी है।

विज्ञापन

3,500 कर्मिचारियों को मिलेगी नौकरी

बागची के अनुसार, शाखा विस्तार की योजना, चालू मंदी के दौर से बहुत प्रभावित नहीं हुई है। बैंक के लिए अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए पर्याप्त गुंजाइश नजर आती है। बागची ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक मार्च 2020 तक अपने नेटवर्क को 5,300 शाखाओं तक ले जाएगा। इसके लिए 450 शाखाएं खोली जा रही हैं। इनमें लगभग 3,500 कर्मिचारी रेखे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा नेटवर्क में 10 फीसदी की वृद्धि

जमीन-जायदाद बाजर में मंदी और किराए में नरमी का फायदा उठाते हुए आईसीआईसीआई बैंक अपनी शाखाओं के विस्तार में लगी है अपने शाखा नेटवर्क में 10 फीसदी की वृद्धि करने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed