ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर की बढ़ी मुश्किलें, बोर्ड ले सकता है जल्द फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई की सीईओ चंदा कोचर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बैंक के बोर्ड में शामिल कुछ निदेशक जल्द ही मिलकर कोचर के भविष्य का फैसला करेंगे।
सीबीआई से मिली हैं नई जानकारियां
चंदा कोचर के पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन समूह में बिजनेस डील हुई थी। इस डील के बाद बैंक से वीडियोकॉन ग्रुप को लोन दिया गया है। इस केस में सीबीआई ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।
सीबीआई इस मामले को लेकर के चंदा कोचर के देवर से भी लागातार तीन दिन तक पूछताछ कर चुकी है। हालांकि बोर्ड ने कहा है कि वो इस मामले में पूरी तरह से कोचर के साथ है और यह उन पर निर्भर करेगा कि वो इस पद पर बनी रहेंगी या नहीं।
इस हफ्ते होगी मीटिंग
बैंक का बोर्ड इस हफ्ते मीटिंग करेगा। इस मीटिंग में स्वतंत्र और नॉमिनेट निदेशक भी शामिल होंगे। इस मीटिंग को इसलिए बुलाया जाएगा, ताकि स्टॉफ और निवेशकों का बैंक में विश्वास बना रहे। 28 मार्च और 2 अप्रैल को जो मीटिंग हुई थी, उसमें कई निदेशक शामिल नहीं हुए थे और न ही इसकी जानकारी पहले से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई थी।
रविवार को की थी पूछताछ
सीबीआई ने रविवार को आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी न्यूपॉवर रिन्यूएबल्स के निदेशक उमानाथ वैकुंठ नायक से पूछताछ की। नायक से सीबीआई ने यह पूछताछ आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से 2012 में वीडियोकॉन ग्रुप को दिए गए 3250 करोड़ रुपये के सिलसिले में की है।
सीबीआई इस मामले में पहले ही चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत के करीबी महेश चंद्र पुंगलिया से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन न्यूपावर रिन्यूएबल्स के किसी वरिष्ठ अधिकारी को पूछताछ के लिए पहली बार बुलाया गया है।
एक वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी ने बताया कि पुंगलिया भी न्यूपावर रिन्यूएबल्स में एक निदेशक हैं। तीनों को सीबीआई के मुंबई स्थित बांद्रा कुर्ला कार्यालय में बुलाया गया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत और चंदा कोचर के पति खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया।