हर रोज दें सिर्फ 6 रुपए, अपने लाखों के मकान का कराएं बीमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में शनिवार को आए भूकंप से हजारों लोगों की मौत तो हुई हो गई। इस भूकंप से मची तबाही में हजारों लोगों के आशियाने उजड़ चुके हैं।
ऐसे में अगर होम इंश्योरेंस की योजना पहले से ही तय कर ली जाए तो मात्र 6-12 रुपए प्रतिदिन की लागत पर आप अपने आशियाने को दोबारा बना सकते हैं।
होम इंश्योरेंस लेना वैसे तो अधिकतर लोग जरूरी नहीं समझते हैं। लेकिन जरा सोच के देखिए कि जब चंद पलों में ही कोई आशियाना तबाह होता है तो कैसा लगता होगा।
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक बजाज आलियांज के एमडी और सीईओ तपन सिंघल ने कहा है कि मात्र 60 रुपए में एक लाख रुपए तक का होम इंश्योरेंस कराया जा सकता है।
इसमें आग और आपदा से हुआ नुकसान शामिल होता है। हालांकि, जो लोग इसे ले सकते हैं, उनमें से 1 प्रतिशत से भी कम लोग होम इंश्योरेंस लेते हैं।
सिर्फ मिलती है मकान बनाने की लागत
यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि होम इंश्योरेंस में सिर्फ घर को बनवाने की लागत कवर होती है, न कि घर की कीमत। सामान्य रूप से घर बनवाने की लागत करीब 1800 रुपए प्रति स्क्वायर फुट आती है।
बेहतर निर्माण के लिए यह लागत 3,500 रुपए प्रति स्क्वायर फुट तक हो सकती है। ऐसे में 2000 स्क्वायर फुट के घर के लिए 35-70 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस लिया जा सकता है।
इसके लिए सालाना प्रीमियम 2100 रुपए से 4200 रुपए तक हो सकता है। अगर आप पॉलिसी 10 साल से अधिक के लिए खरीदते हैं तो इंश्योरेंस कंपनियां इस पर कुछ डिस्काउंट भी देती हैं।