फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HDFC Merger: Clearing the way for the merger of HDFC Bank and HDFC, the stock exchange approved

HDFC Merger: एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय का रास्ता साफ, स्टॉक एक्सचेंज ने दी मंजूरी 

Mon, 04 Jul 2022 12:10 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 04 Jul 2022 12:10 PM IST
सार

एचडीएफसी बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीएसई की ओर से मिले ऑब्जर्वेशन लेटर में में किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज नहीं की गई है। एनएसई की ओर से मिले पत्र में भी कोई आपत्ति नहीं जतायी गई है। कंपनी को ये दोनों पत्र 2 जुलाई 2022 को प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन
HDFC Merger: Clearing the way for the merger of HDFC Bank and HDFC, the stock exchange approved
HDFC Bank - फोटो : pixabay

विस्तार

एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय प्रस्ताव को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की मंजूरी मिल गई है। एचडीएफसी बैंक की ओरा से दी गई जानकारी के अनुसार दोनों ही स्टॉक एक्सचेंजों ने विलय के इस प्रस्ताव पर किसी भी तरह की आपत्ति नहीं जताई है। यह कंपनी के लिहाज से बढ़िया खबर है। हालांकि, विलय प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद भी सोमवार को दोनों ही कंपनियों के शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीएसई की ओर से मिले ऑब्जर्वेशन लेटर में में किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज नहीं की गई है। एनएसई की ओर से मिले पत्र में भी कोई आपत्ति नहीं जतायी गई है। कंपनी को ये दोनों पत्र 2 जुलाई 2022 को प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि इस साल अप्रैल महीने में एचडीएफसी बैंक के विलय का एलान किया गया था। इस विलय प्रस्ताव को अभी दूसरी रेगुलेटरी बॉडीज की मंजूरी मिलनी बाकी है। एचडीएफसी बैंक की ओर से कहा गया है कि इस विलय प्रस्ताव को आरबीआई, सीसीआई, नेशनल लॉ ट्रिब्यूनल और दोनों कंपनियों के शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विलय प्रस्ताव में एचडीएफसी के शेयरधारकों को हर 25 शेयरों के एवज में एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे। विलय के बाद एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 12.8 लाख करोड़ का हो जाएगा। वहीं इसकी बैलेंसशीट 17.9 लाख करोड़ की हो जाएगी। 


इस विलय के साथ ही एचडीएफसी की सब्सिडियरी कंपनियों का विलय भी एचडीएफसी बैंक के साथ हो जाएगा। इससे एचडीएफसी बैंक को काफी मजबूती मिलेगी। इस मर्जर के साथ ग्राहकों को एक ही जगह से बैंकिंग और होम लोन जैसी दूसरी सुविधाएं मिल सकेंगी। आपको बता दें कि वर्तमान में एचडीएफसी बैंक देश में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed