एचडीएफसी का होम लोन हुआ सस्ता, घटेगी EMI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों ने ग्राहकों को सस्ता कर्ज मुहैया कराने की दिशा में कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसके तहत निजी क्षेत्र के एचडीएफसी ने शुक्रवार को अपनी होम लोन की दर में 0.2 फीसदी कटौती कर इसे 9.9 फीसदी कर दिया है। इस फैसले से एचडीएफसी से होम लोन लेने वाले ग्राहकों की ईएमआई में कमी आएगी।
नई दरें नए और पुराने सभी ग्राहकों पर लागू होंगी। एचडीएफसी लिमिटेड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 13 अप्रैल से होम लोन की दर 20 आधार अंक घटाने का फैसला किया गया है। एचडीएफसी ने कहा कि इसके खुदरा कर्ज की दर में कमी का फायदा अप्रवासी भारतीयों सहित सभी ग्राहकों को मिलेगा।
राजन ने लगाई थी बैंकों को फटकार
इसके अलावा एचडीएफसी ने विभिन्न परिपक्वताओं पर अपनी जमा दरों में कटौती की है। इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक ने कर्ज की दरों में 0.25 फीसदी तक कटौती की थी।
रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन द्वारा बैंकों को ब्याज दरों को लेकर फटकार लगाए जाने के बाद दरों में कटौती की गई थी। रिजर्व बैंक ने 7 अप्रैल को अपनी मौद्रिक नीति में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया था और इसे 7.5 फीसदी पर बरकरार रखा था।