फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HDFC cuts lending rates on home loan by 10 basis points

HDFC के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, ब्याज दर में हुई कटौती, सस्ती होगी ईएमआई

Thu, 01 Aug 2019 01:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 01 Aug 2019 01:07 PM IST
सार

  • एचडीएफसी से ऋण लेने वाले ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है
  • आवास वित्त कंपनी HDFC ने विभिन्न परिपक्वता अवधि के खुदरा ऋण पर ब्याज दर में कटौती की है
  • 0.10 फीसदी की कटौती नए कर्ज के साथ-साथ मौजूदा ऋण पर भी लागू होगी

विज्ञापन
HDFC cuts lending rates on home loan by 10 basis points

विस्तार

एचडीएफसी से ऋण लेने वाले ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी ने विभिन्न परिपक्वता अवधि के खुदरा ऋण पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती कर दी है। यह कटौती नए कर्ज के साथ-साथ मौजूदा ऋण पर भी लागू होगी।

विज्ञापन

ये हैं नई दरें

इस संदर्भ में एचडीएफसी ने बयान में कहा कि 30 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर 8.60 फीसदी ब्याज लिया जाएगा। महिला ग्राहकों के लिए यह दर 8.55 फीसदी होगी। यह ब्याज कटौती मौजूदा ग्राहकों के लिए भी होगी। 

विज्ञापन


इसके साथ ही कंपनी ने बयान में कहा है कि 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक के कर्ज पर 8.85 फीसदी ब्याज लिया जाएगा। महिला ग्राहकों के लिए यह दर 8.80 फीसदी होगी। 75 लाख रुपये से अधिक के ऋण पर क्रमश: 8.90 फीसदी और 8.85 फीसदी ब्याज दर लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई ने भी की थी कटौती

इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी अपने विभिन्न परिपक्वता अवधि के ऋण पर ब्याज दर में 0.05 फीसदी की कटौती की थी। इसके अलावा बैंक ने एक साल के कर्ज पर ब्याज दर को 8.45 से घटाकर 8.40 फीसदी किया था। 

एचडीएफसी बैंक ने बदली थी एफडी की ब्याज दरें

हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में भी बदलाव किया था। एचडीएफसी बैंक ने एफडी पर यह नई ब्याज दरें 22 जुलाई 2019 से ही लागू कर दी हैं। हालांकि बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम जमा राशि वाली एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। अन्य दूसरी एफडी पर ब्याज दरों में बैंक द्वारा किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed