फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HDFC Bank will bear the cost of corona virus vaccination for employees

एचडीएफसी बैंक: अपने सभी कर्मचारियों के कोविड-19 टीकाकरण का खर्च वहन करेगा बैंक

Fri, 12 Mar 2021 03:52 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 12 Mar 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
HDFC Bank will bear the cost of corona virus vaccination for employees
corona vaccine - फोटो : PTI

एचडीएफसी बैंक ने अपने एक लाख से अधिक कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के टीकाकरण का खर्च वहन करने की घोषणा की है। बैंक दो अनिवार्य वैक्सीनेशन के लिए आने वाली लागत राशि की प्रतिपूर्ति करेगा।

विज्ञापन


इस संदर्भ में एचडीएफसी बैंक के समूह प्रमुख-एचआर श्री विनय राजदान ने कहा कि, 'हमने इस पूरे दौर में लगातार अपने कार्यालयों और बैंक शाखाओं में अपने कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी अनिवार्य दिशानिर्देशों का पालन किया है। हमारे कर्मचारियों ने लाखों ग्राहकों की सेवा करने के लिए अनुकरणीय दृढ़ता, व्यावसायिकता और समर्पण दिखाया है। हमारे कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए टीकाकरण की लागत को वहन करना हमारे कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए संगठन की ओर से एक छोटा सा प्रयास है।'
विज्ञापन


वहीं एचडीएफसी बैंक की समूह प्रमुख आशिमा भट्ट ने कहा कि, 'हमारे लिए, हमारे कर्मचारी फ्रंट-लाइन वर्कर्स की तरह ही हैं, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि लॉकडाउन के दौरान भी ग्राहकों के लिए बैंकिंग जैसी आवश्यक सेवा निरंतर उपलब्ध रहें। और हम उनके समर्पण के लिए उनके दिल से शुक्रगुजार हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे कर्मचारी और उनके आश्रित परिवार के सदस्य कोविड 19 से सुरक्षा के लिए वैक्सीन का सुरक्षा चक्र प्राप्त करें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक ने प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और मेडिकल चिकित्सकों के साथ टाई-अप के माध्यम से, लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए कई उपायों को लागू किया। शाखाओं और कार्यालयों में कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाए रखने के अलावा, बैंक ने विभिन्न ऑनलाइन पहलों के माध्यम से अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की मानसिक तौर पर भी स्वस्थता सुनिश्चित करने के लिए भी काम किया।

मालूम हो कि आज एचडीएफसी बैंक का शेयर 1,600 के स्तर पर खुला। मौजूदा समय में बैंक का बाजार पूंजीकरण 8.53 लाख करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed