फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HDFC Bank to deploy robot ira in branches

 बैंक की ब्रांचों में रोबोट IRA तैनात करेगा HDFC 

Tue, 10 Jan 2017 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
HDFC Bank to deploy robot ira in branches
इरा

प्राइवेट सेक्टर का दूसरा सबसे बड़ा एचडीएफसी बैंक जल्द ही देशभर में मौजूद अपनी ब्रांचों में रोबोट को तैनात करेगा।

विज्ञापन


बैंक ने इसके लिए तैयारी कर ली है और फरवरी महीने में इसको सबसे पहले बैंक की मुंबई ब्रांच में तैनात किया जाएगा।


डिजिटल बैंकिंग के कंट्री हेड नीतिन चुघ ने रोबोट इरा को मुंबई में एक इवेंट में लांच करते हुए कहा कि यह बैंक में आने वाले ग्राहकों की समस्याओं का तुरंत समाधान देने की कोशिश करेगा। इसके अलावा यह मार्केटिंग और कर्मचारियों की भी मदद करेगा।

इसलिए रखा नाम IRA

HDFC Bank to deploy robot ira in branches

चुघ ने बताया कि इसको भारत में तैयार किया गया है और इसका नाम इरा इसलिए रखा गया है क्योंकि यह इंटेलिजेंस रोबॉटिक असिस्टेंट की तरह काम करेगा। फिलहाल बैंक इसको फरवरी में बैंक ब्रांच में रखेगा और ग्राहकों की प्रतिकिया मिलने के बाद इसको अन्य ब्रांचों में भी तैनात किया जाएगा।

रोबोट की हाइट इंसानों की हाइट के बराबर रखी गई है, ताकि लोग आसानी से इससे सवाल पूछ सकें। ऐसा पहली बार होगा, जब देश की किसी भी बैंक की ब्रांच में रोबोट को तैनात किया जाएगा। एचडीएफसी बैंक का मानना है कि देश में डिजिटाइजेशन काफी बढ़ रहा है।

इसलिए अब इस तरफ रुख करना पड़ेगा जिससे फैसले लेने में तेजी आए और तत्काल सेवा देने में मदद मिले। अब बैंक में ग्राहक अपना ज्यादा समय खराब नहीं करना चाहता है। ग्राहक कम से कम समय में अपनी समस्या का समाधान चाहता है, ऐसे में रोबोट को तैनात करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed