फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   hdfc bank service not available for 3 days know details credit card and debit card servives

Hdfc Banking Services: ग्राहक सावधान, आज शाम छह बजे से कल रात 10 बजे तक बंद रहेगी ये सेवा, फटाफट निपटा लें काम

Sat, 07 Aug 2021 12:50 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 07 Aug 2021 12:50 PM IST
सार

सात अगस्त को शाम छह बजे से आठ अगस्त की रात 10 बजे तक एचडीएफसी बैंक के ग्राहक नेट बैंकिंग और और मोबाइल बैंकिंग एप पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट न तो देख पाएंगे और न ही इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

विज्ञापन
hdfc bank service not available for 3 days know details credit card and debit card servives
Hdfc banking services - फोटो : pixabay

विस्तार

देश के सबसे बड़े निजी बैंक एडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। आज शाम छह बजे से कल रात 10 बजे तक ग्राहक कुछ ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा 11 अगस्त को भी ग्राहकों के लिए कुछ सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी। ऐसे में आपके काम अटक सकते हैं। शेड्यूल्ड मेंटेनेंस की वजह से बैंक की कुछ सेवाएं बंद रहेंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में-

विज्ञापन


28 घंटों के लिए उपलब्ध नहीं होगी ये सेवा
एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को ई-मेल कर जानकारी दी कि सात अगस्त को शाम छह बजे से आठ अगस्त की रात 10 बजे तक, यानी 28 घंटों के लिए बैंक ग्राहक नेट बैंकिंग और और मोबाइल बैंकिंग एप पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट न तो देख पाएंगे और न ही इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसलिए अगर आपका भी खाता एचडीएफसी बैंक में है और आपको इससे संबंधित कोई कार्य करना है, तो उसे शाम छह बजे से पहले ही कर लें।
विज्ञापन


11 अगस्त को डेबिट व क्रेडिट कार्ड से संबंधित सेवा होगी प्रभावित
इसके 11 अगस्त को दोबारा मेंटेनेंस के काम के कारण रात 12:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से संबंधित सेवाएं बंद रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एचडीएफसी बैंक भारत में निजी क्षेत्र का काफी दिग्गज बैंक है और यह अपने ग्राहकों को लगातर सेवाएं बेहतर देने की कोशिश कर रहा है। यह पहला मौका नहीं है जबकि एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को दिक्कत हुई है। इससे पहले भी कई बार एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है। 


नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर लगी थी रोक
मालूम हो कि दिसंबर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक को आगामी डिजिटल कारोबार गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने को अस्थायी रूप से रोकने के लिए कहा था। तब केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी के डाटा सेंटर में कामकाज प्रभावित होने के चलते यह आदेश दिया था। वहीं एचडीएफसी बैंक ने पहले कहा था कि पिछले दो वर्षों में उसने अपने आईटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई उपाय किए हैं और शेष काम को तेजी से पूरा करेगी। बैंक ने कहा था कि वह डिजिटल बैंकिंग चैनलों में हालिया परेशानियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed