{"_id":"610e344d5e726866da51d065","slug":"hdfc-bank-service-not-available-for-3-days-know-details-credit-card-and-debit-card-servives","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hdfc Banking Services: ग्राहक सावधान, आज शाम छह बजे से कल रात 10 बजे तक बंद रहेगी ये सेवा, फटाफट निपटा लें काम","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
Hdfc Banking Services: ग्राहक सावधान, आज शाम छह बजे से कल रात 10 बजे तक बंद रहेगी ये सेवा, फटाफट निपटा लें काम
Sat, 07 Aug 2021 12:50 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:50 PM IST
सार
सात अगस्त को शाम छह बजे से आठ अगस्त की रात 10 बजे तक एचडीएफसी बैंक के ग्राहक नेट बैंकिंग और और मोबाइल बैंकिंग एप पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट न तो देख पाएंगे और न ही इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
विज्ञापन
Hdfc banking services
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे बड़े निजी बैंक एडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। आज शाम छह बजे से कल रात 10 बजे तक ग्राहक कुछ ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा 11 अगस्त को भी ग्राहकों के लिए कुछ सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी। ऐसे में आपके काम अटक सकते हैं। शेड्यूल्ड मेंटेनेंस की वजह से बैंक की कुछ सेवाएं बंद रहेंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में-
विज्ञापन
28 घंटों के लिए उपलब्ध नहीं होगी ये सेवा
एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को ई-मेल कर जानकारी दी कि सात अगस्त को शाम छह बजे से आठ अगस्त की रात 10 बजे तक, यानी 28 घंटों के लिए बैंक ग्राहक नेट बैंकिंग और और मोबाइल बैंकिंग एप पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट न तो देख पाएंगे और न ही इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसलिए अगर आपका भी खाता एचडीएफसी बैंक में है और आपको इससे संबंधित कोई कार्य करना है, तो उसे शाम छह बजे से पहले ही कर लें।
विज्ञापन
11 अगस्त को डेबिट व क्रेडिट कार्ड से संबंधित सेवा होगी प्रभावित
इसके 11 अगस्त को दोबारा मेंटेनेंस के काम के कारण रात 12:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से संबंधित सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एचडीएफसी बैंक भारत में निजी क्षेत्र का काफी दिग्गज बैंक है और यह अपने ग्राहकों को लगातर सेवाएं बेहतर देने की कोशिश कर रहा है। यह पहला मौका नहीं है जबकि एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को दिक्कत हुई है। इससे पहले भी कई बार एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है।
नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर लगी थी रोक
मालूम हो कि दिसंबर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक को आगामी डिजिटल कारोबार गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने को अस्थायी रूप से रोकने के लिए कहा था। तब केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी के डाटा सेंटर में कामकाज प्रभावित होने के चलते यह आदेश दिया था। वहीं एचडीएफसी बैंक ने पहले कहा था कि पिछले दो वर्षों में उसने अपने आईटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई उपाय किए हैं और शेष काम को तेजी से पूरा करेगी। बैंक ने कहा था कि वह डिजिटल बैंकिंग चैनलों में हालिया परेशानियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठा रहा है।