फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HDFC bank scheduled maintenance loan related services will not be available on NetBanking for 18 hours

HDFC बैंक: ग्राहकों को हो सकती है परेशानी, आज और कल 18 घंटों के लिए बंद रहेंगी ये सुविधाएं, जानिए डिटेल

Sat, 21 Aug 2021 10:36 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 21 Aug 2021 10:36 AM IST
सार

एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को 18 घंटों के लिए नेटबैंकिंग पर लोन से जुड़ी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

विज्ञापन
HDFC bank scheduled maintenance loan related services will not be available on  NetBanking for 18 hours
HDFC Bank - फोटो : pixabay

विस्तार

देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। ग्राहकों को आज और कल परेशानी हो सकती है। बैंक ने ई-मेल के जरिए ग्राहकों को जानकारी दी है कि शेड्यूल्ड मेंटेनेंस की वजह से आज रात नौ बजे से कल दोपहर तीन बजे तक लोन से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी। आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन


बैंक ने दी सूचना 
बैंक ने कहा कि 21 अगस्त 2021 को रात नौ से 22 अगस्त 2021 को दोपहर तीन बजे तक नेटबैंकिंग पर ग्राहकों को लोन से जुड़ी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। यह 18 घंटों के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए बैंक मेंटनेंस का काम करेगा। बैंक का कहना है कि इससे ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए उसे खेद है। साथ ही उसे अपेक्षा है कि ग्राहक इस काम में उसका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है जबकि एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को दिक्कत हुई है। इससे पहले भी कई बार एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि एचडीएफसी बैंक भारत में निजी क्षेत्र का काफी दिग्गज बैंक है और यह अपने ग्राहकों को लगातर सेवाएं बेहतर देने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की मिली अनुमति
मालूम हो कि इसी महीने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक को बड़ी राहत दी। केंद्रीय बैंक ने आठ महीने के प्रतिबंध के बाद एचडीएफसी को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति दे दी है। आरबीआई ने यह कार्रवाई एचडीएफसी बैंक में बार-बार आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते की थी। इसके साथ ही इस पर कोई नई डिजिटल पहल करने पर भी रोक लगाई गई थी जो अभी भी जारी रहेगा। 


बैंक ने किया सिस्टम को अपग्रेड
प्रतिबंध लगाने के बाद से एचडीएफसी बैंक लगातार आरबीआई के संपर्क में रहा और निर्देशों के अनुसार उसने अपने सिस्टम को भी अपग्रेड किया है। हाल ही में, बैंक के उपभोक्ता वित्त, डिजिटल बैंकिंग और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रमुख पराग राव ने कहा था कि हमने छह महीनों का उपयोग कार्ड व्यवसाय के बारे में आत्मनिरीक्षण और नवाचार करने में किया है, जहां हमारे 15 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed