फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HDFC Bank said it had resolved technical issues with its mobile banking app

एचडीएफसी बैंक: दूर हुई तकनीकी समस्या, ग्राहक दोबारा कर सकते हैं एप का इस्तेमाल

Tue, 15 Jun 2021 02:46 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 15 Jun 2021 02:46 PM IST
सार

एचडीएफसी बैंक के ग्राहक पहले की ही तरह मोबाइल बैंकिंग एप की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। आज एक घंटे से ज्यादा समय के लिए एचडीएफसी बैंक की एप डाउन थी। 

विज्ञापन
HDFC Bank said it had resolved technical issues with its mobile banking app
HDFC Bank - फोटो : pixabay

विस्तार

आज निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को परेशानी हुई। तकनीकी समस्या के कारण एचडीएफसी बैंक की एप डाउन थी। इसकी वजह से कुछ ग्राहकों के काम अटक गए। एक घंटे से ज्यादा समय तक यह समस्या रही। लेकिन अब बैंक ने कहा है कि उसने एप में आ रही तकनीकी दिक्कतों का हल कर लिया है। ग्राहक पहले की ही तरह सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन


नेट बैंकिंग इस्तेमाल करने का दिया था सुझाव
इस संदर्भ में पहले एचडीएफसी बैंक के प्रवक्ता ने कहा था कि, 'हम इसे प्राथमिकता के साथ देख रहे हैं और इसके बारे में अपडेट जानकारी दी जाएगी। ग्राहकों से अनुरोध है कि वे अपने लेनदेन के लिए नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

 

यह पहला मौका नहीं है जबकि एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को दिक्कत हुई है। इससे पहले भी कई बार एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है। दिसंबर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक को आगामी डिजिटल कारोबार गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने को अस्थायी रूप से रोकने के लिए कहा था। तब केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी के डाटा सेंटर में पिछले महीने कामकाज प्रभावित होने के चलते यह आदेश दिया था।

आईटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई उपाय किए
एचडीएफसी बैंक ने पहले कहा था कि पिछले दो वर्षों में उसने अपने आईटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई उपाय किए हैं और शेष काम को तेजी से पूरा करेगी। बैंक ने कहा था कि वह डिजिटल बैंकिंग चैनलों में हालिया परेशानियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed