फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Hdfc Bank offering Digital Vehicle Loan in 1000 Cities within 10 seconds

1000 शहरों में सिर्फ 10 सेकेंड में मिलेगा लोन, HDFC बैंक दे रहा खास सुविधा, जल्द उठाएं लाभ

Fri, 03 Jul 2020 12:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 03 Jul 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Hdfc Bank offering Digital Vehicle Loan in 1000 Cities within 10 seconds
वाहन ऋण - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों के लिए खास सुविधा की शुरुआत की है। बैंक ने अपनी डिजिटल वाहन ऋण पेशकश का विस्तार 1,000 शहरों तक करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत वाहन ऋण मात्र 10 सेकेंड में दिया जाता है। 

विज्ञापन


बैंक की यह घोषणा इसलिए मायने रखती है क्योंकि वाहन उद्योग के आंकड़ों से पता चलता है कि कोविड-19 संक्रमण से कम प्रभावित गैर-महानगरीय क्षेत्रों वाहन बिक्री बढ़ी है। वाहन उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि इस महामारी से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीपीएफ-सुकन्या जैसी छोटी बचत योजना पर नहीं घटी ब्याज दर, जानें कितना बढ़ेगा आपका रुपया
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ेगी वाहनों की मांग
सामुदायिक दूरी जैसे अंकुशों की वजह से लोग सार्वजनिक परिवहन के बजाय अपने वाहन का इस्तेमाल करना अधिक पसंद करेंगे। इससे वाहनों की मांग बढ़ेगी। एचडीएफसी बैंक का यह ऋण उत्पाद जिपड्राइव त्वरित वाहन ऋण ग्राहकों को देशभर के 1,000 शहरों में उपलब्ध होगा। इन शहरों में आंध्र प्रदेश के भीमावरम, उत्तर प्रदेश के हरदोई, केरल के थालासेरी और ओडिशा के बालासोर जैसे शहर शामिल हैं। 


एचडीएफसी बैंक का दावा है यह सबसे तेजी से मंजूर होने वाला ऑनलाइन वाहन ऋण है। बैंक ग्राहकों को यह ऋण पहले से मान्य यानी प्री-अप्रूव्ड पेशकश के जरिए उपलब्ध कराएगा। 

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: इन पांच महत्वपूर्ण नियमों का नहीं रखा ध्यान, तो होगा आर्थिक नुकसान

सुविधाजनक है उत्पाद
बैंक के खुदरा ऋण कारोबार के प्रमुख अरविंद कपिल ने कहा कि, 'लॉकडाउन के बाद डिजिटल मंच की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाएगी।' यह उत्पाद सुविधाजनक है क्योंकि यह संपर्क रहित ऋण सुविधा है। उन्होंने कहा कि बैंक अब मात्र एक बटन के क्लिक से दूसरे और तीसरे दर्जे के शहर वाले ग्राहकों से जुड़ सकता है। बैंक ने कहा कि प्री-अप्रूव्ड ऋण की पेशकश ग्राहकों को एक विश्लेषण और कूट भाषा कोड (एल्गोरिद्म) के माध्यम से की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed