फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   hdfc bank launches its atm in kedarnath temple premises

केदारनाथ मंदिर में खुला पहला एटीएम, तीर्थयात्रियों को मिलेंगी कई बैंकिंग सुविधाएं

Fri, 02 Aug 2019 05:39 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 02 Aug 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
hdfc bank launches its atm in kedarnath temple premises
केदारनाथ मंदिर में एटीएम सुविधा - फोटो : HDFC Bank

केदारनाथ मंदिर परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए पहले एटीएम की शुरुआत हो गई है। इस एटीएम को निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने लगाया है। एटीएम लगने से तीर्थयात्रियों के अलावा स्थानीय नागरिकों को भी कई सारी बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन

11755 फीट की ऊंचाई

बैंक ने समुद्र तल से 11755 फीट की ऊंचाई पर इस एटीएम को लगाया है। एटीएम का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बैंक के एमडी आदित्य पुरी ने रिमोट तरीके से किया। यह एटीएम 24 किलोमीटर के दायरे में लोगों को पूरे साल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेगा। 2018 में रोजाना यहां पर 36 हजार तीर्थयात्री और एक साल में 7.32 लाख यात्री दर्शन करने के लिए आए थे। 

विज्ञापन

लोगों को मिलेंगी यह सुविधाएं

तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों को इस एटीएम से पैसा निकालन के अलावा कई तरह की बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। इनमें बैलेंस पूछताछ, मिनी स्टेटमेंट, एटीएम पिन परिवर्तन, ग्रीन पिन के जरिए एटीएम पिन का जेनरेशन, क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान, त्वरित लोन की सुविधा, चेक बुक, प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, फंड ट्रांसफर, यूटिलिटी बिल भुगतान, चेक स्टेटस, नेटबैंकिंग पिन, मोबाइल बैंकिंग, मोबाइल नंबर अपडेट और कार्डलैस कैश निकासी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed