फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HDFC Bank Cuts Key Lending Rates By 10 Basis Points loan

एचडीएफसी बैंक का कर्ज हुआ सस्ता, 0.10 फीसदी घटाई ब्याज दर

Wed, 07 Aug 2019 10:02 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 07 Aug 2019 10:02 AM IST
सार

  • एचडीएफसी बैंक ने कर्ज के लिए ब्याज दरों में 0.10  फीसदी की कमी की
  • नई ब्याज दरें बुधवार से प्रभावी हो जाएंगी
  • बैंक ने आरबीआई की मौद्रिक नीति के ऐलान से पहले यह फैसला किया है

विज्ञापन
HDFC Bank Cuts Key Lending Rates By 10 Basis Points loan

विस्तार

देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को अपने सभी अवधि के कर्ज के लिए ब्याज दरों में 0.10  फीसदी की कमी कर दी है। सूत्रों ने कहा कि नई ब्याज दरें बुधवार से प्रभावी हो जाएंगी। एचडीएफसी बैंक ने आरबीआई की मौद्रिक नीति के ऐलान से पहले यह फैसला किया है। समझा जाता है कि आरबीआई ग्राहकों को रेपो रेट में कमी का फायदा नहीं दिए जाने से खासा नाराज है।

विज्ञापन


देश के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई सहित कई बैंकों ने पिछले कुछ हफ्तों में अपनी उधारी दरों में मामूली कमी की है। एसबीआई ने हाल में अपनी मार्जिनल कॉस्ट आधारित उधारी दर यानी एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की कमी की थी।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि एचडीएफसी के मामले में उधारी दरों में इस बदलाव से उसका एक साल का एमसीएलआर घटकर 8.60 फीसदी पर आ गया। नई दरें बुधवार से लागू होंगी। उन्होंने कहा, 'सभी अवधि के कर्जों के लिए एमसीएलआर में बदलाव किया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरनाइट से शुरू करते हुए एमसीएलआर की अवधि को बढ़ाकर तीन साल तक कर दिया गया है। वहीं आवास और वाहन कर्ज जैसे लंबी अवधि के लिए उत्पादों को एक साल की दर से जोड़ दिया गया है। ऐसे उत्पादों के लिए बैंक ने जोखिम को देखते हुए एक साल के एमसीएलआर को चिह्नित किया है, जो अंतिम दर होती है। इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से केंद्रीय बैंक की लचीली मौद्रिक नीति के मद्देनजर उधारी दरों में कमी करने के लिए कहा था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed