{"_id":"5d4a544d8ebc3e6d181037cb","slug":"hdfc-bank-cuts-key-lending-rates-by-10-basis-points-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी बैंक का कर्ज हुआ सस्ता, 0.10 फीसदी घटाई ब्याज दर","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
एचडीएफसी बैंक का कर्ज हुआ सस्ता, 0.10 फीसदी घटाई ब्याज दर
Wed, 07 Aug 2019 10:02 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:02 AM IST
सार
- एचडीएफसी बैंक ने कर्ज के लिए ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की कमी की
- नई ब्याज दरें बुधवार से प्रभावी हो जाएंगी
- बैंक ने आरबीआई की मौद्रिक नीति के ऐलान से पहले यह फैसला किया है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को अपने सभी अवधि के कर्ज के लिए ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की कमी कर दी है। सूत्रों ने कहा कि नई ब्याज दरें बुधवार से प्रभावी हो जाएंगी। एचडीएफसी बैंक ने आरबीआई की मौद्रिक नीति के ऐलान से पहले यह फैसला किया है। समझा जाता है कि आरबीआई ग्राहकों को रेपो रेट में कमी का फायदा नहीं दिए जाने से खासा नाराज है।
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई सहित कई बैंकों ने पिछले कुछ हफ्तों में अपनी उधारी दरों में मामूली कमी की है। एसबीआई ने हाल में अपनी मार्जिनल कॉस्ट आधारित उधारी दर यानी एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की कमी की थी।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि एचडीएफसी के मामले में उधारी दरों में इस बदलाव से उसका एक साल का एमसीएलआर घटकर 8.60 फीसदी पर आ गया। नई दरें बुधवार से लागू होंगी। उन्होंने कहा, 'सभी अवधि के कर्जों के लिए एमसीएलआर में बदलाव किया गया है।'
विज्ञापन
ओवरनाइट से शुरू करते हुए एमसीएलआर की अवधि को बढ़ाकर तीन साल तक कर दिया गया है। वहीं आवास और वाहन कर्ज जैसे लंबी अवधि के लिए उत्पादों को एक साल की दर से जोड़ दिया गया है। ऐसे उत्पादों के लिए बैंक ने जोखिम को देखते हुए एक साल के एमसीएलआर को चिह्नित किया है, जो अंतिम दर होती है। इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से केंद्रीय बैंक की लचीली मौद्रिक नीति के मद्देनजर उधारी दरों में कमी करने के लिए कहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।