{"_id":"60f2aa018ebc3ec30a39903b","slug":"hdfc-bank-customers-will-not-be-able-to-use-net-banking-on-18-july-from-12-am-for-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"HDFC बैंक: ग्राहक सावधान, रात 12 बजे से छह घंटों के लिए नहीं कर पाएंगे नेट बैंकिंग का इस्तेमाल","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
HDFC बैंक: ग्राहक सावधान, रात 12 बजे से छह घंटों के लिए नहीं कर पाएंगे नेट बैंकिंग का इस्तेमाल
Sat, 17 Jul 2021 03:29 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Sat, 17 Jul 2021 03:29 PM IST
सार
एचडीएफसी बैंक के ग्राहक 18 जुलाई को रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक नेट बैकिंग और मोबाइल बैंकिंग का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन
नेट बैकिंग
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपको डिजिटल तरीके से बैंक का कोई भी काम निपटाना है और आपका खाता एचडीएफसी बैंक में है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश के सबसे बड़े निजी बैंक के ग्राहक 18 जुलाई को छह घंटों के लिए नेट बैकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। ऐसे में आपके काम अटक सकते हैं। इसलिए आप जल्द अपने जरूरी काम निपटा लें। इस संदर्भ में बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
बैंक ने ग्राहकों को क्या कहा?
ई-मेल के जरिए भेजे गए संदेश में बैंक ने अपने ग्राहकों को बताया कि, मेंटेनेंस के काम के कारण 18 जुलाई 2021 को रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक ग्राहकों के लिए नेट बैकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान शेड्यूल मेंटेंनेस का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एचडीएफसी बैंक भारत में निजी क्षेत्र का काफी दिग्गज बैंक है और यह अपने ग्राहकों को लगातर सेवाएं बेहतर देने की कोशिश कर रहा है। यह पहला मौका नहीं है जबकि एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को दिक्कत हुई है। इससे पहले भी कई बार एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि दिसंबर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक को आगामी डिजिटल कारोबार गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने को अस्थायी रूप से रोकने के लिए कहा था। तब केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी के डाटा सेंटर में कामकाज प्रभावित होने के चलते यह आदेश दिया था। वहीं एचडीएफसी बैंक ने पहले कहा था कि पिछले दो वर्षों में उसने अपने आईटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई उपाय किए हैं और शेष काम को तेजी से पूरा करेगी। बैंक ने कहा था कि वह डिजिटल बैंकिंग चैनलों में हालिया परेशानियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठा रहा है।
पहले एसबीआई के ग्राहकों के लिए बंद थी ये सुविधाएं
इससे पहले एसबीआई के ग्राहकों को भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा था। एसबीआई ने ट्वीट में अपने ग्राहकों को बताया था कि बैंक 16 जुलाई 2021 को रात 10.45 बजे से देर रात एक बजकर 15 मिनट (17 जुलाई 2021) तक मेंटेनेंस का काम करेगा। यानी ग्राहकों के लिए 150 मिनट के लिए इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), योनो और योनो लइट की सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं।