फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   HDFC Bank Aditya Puri become the highest paid banker among Sandeep Bakshi Amitabh Chaudhary

एचडीएफसी बैंक के आदित्य पुरी बने सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले बैंकर, अक्तूबर में हो रहे हैं रिटायर

Mon, 20 Jul 2020 12:04 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 20 Jul 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
HDFC Bank Aditya Puri become the highest paid banker among Sandeep Bakshi Amitabh Chaudhary
एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी - फोटो : social media

एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले बैंकर की सूची में पहले नंबर पर हैं। पिछले कारोबारी साल में आदित्य पुरी को 18.92 करोड़ रुपये वेतन के तौर पर मिले। पिछले साल आदित्य पुरी के वेतन और भत्तों में 38 फीसदी की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन



बैंक की सालाना रिपोर्ट के आधार पर आदित्य पुरी ने पिछले कारोबारी साल में स्टॉक ऑक्शन से करीब 162 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की थी। आदित्य पुरी पिछले 25 साल से एचडीएफसी बैंक में अपनी सेवा दे रहे हैं। इस दौरान अपनी मेहनत से उन्होंने एचडीएफसी बैंक को देश का सबसे बड़ा निजी बैंक बनाया।
विज्ञापन


इस साल अक्तूबर महीने में आदित्य पुरी अपने जीवन के 70 साल पूरे कर लेंगे और बैंक के पद से रिटायर हो जाएंगे। 

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ संदीप बख्शी को पिछले साल 6.31 करोड़ रुपये का वेतन मिला। बैंक की सालाना रिपोर्ट के आधार पर कारोबारी साल 2019 में संदीप बख्शी को छह माह की अवधि के लिए 4.90 करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमिताभ चौधरी को पिछले कारोबारी साल में वेतन के तौर पर 6.01 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा एक्सिस बैंक के रिटेल प्रमुख प्रलय मंडल को पिछले कारोबारी साल के लिए 1.83 करोड़ रुपये मिले थे। हालांकि प्रलय मंडल ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक उदय कोटक के वेतन में 18 फीसदी की गिरावट देखी गई। बैंक की सालाना रिपोर्ट बताती है कि उन्हें पिछले कारोबारी साल में 2.97 करोड़ रुपये की ग्रॉस सैलरी मिली है। उदय कोटर के पास बैंक के 26 फीसदी शेयर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed