फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   hdfc alerts its customers about suspension of atm and debit card services for eight hours

HDFC बैंक के ग्राहक आठ घंटे नहीं कर पाएंगे एटीएम और कार्ड का प्रयोग

Fri, 12 Jul 2019 01:16 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 12 Jul 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
hdfc alerts its customers about suspension of atm and debit card services for eight hours

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार बैंक के ग्राहक आठ घंटों के लिए उसके एटीएम और डेबिट कार्ड का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन

इस दिन रहेगा बंद

बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को ईमेल और एसएमएस के जरिए इस बात की सूचना दे दी है, कि रविवार को सुबह 00.30 से लेकर के 8.30 बजे तक बैंक अपने एटीएम का सॉफ्टवेयर अपग्रेड करेगा, जिसके चलते लोग डेबिट कार्ड और एटीएम का उपयोग नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन

आरबीआई का सर्कुलर बना कारण

बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि आरबीआई के ईएमवी चिप कार्ड को ज्यादा प्रयोग में लाने के लिए जारी किए सर्कुलर का अनुपालन हो रहा है और इसलिए यह सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया जा रहा है। इसके लिए रात का वक्त चुना गया है, ताकि कम से कम ग्राहकों को परेशानी हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों को न हो परेशानी

अधिकारी ने बताया कि बैंक अपने ग्राहकों को परेशानी से बचाना चाहता है। वहीं आरबीआई के नियमों का पालन भी करना है। इस अपग्रेड के बाद बैंक के सभी एटीएम और सुरक्षित हो जाएंगे। वहीं ग्राहक भी हैकिंग या फिर क्लोनिंग के शिकार न हो, इसके लिए भी यह अपग्रेड करना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed