फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Govt to shut cash withdrawal limit of 24K:Shaktikant das

खत्म हो सकती है एक हफ्ते में 24000 निकासी की सीमा

Fri, 03 Feb 2017 07:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
Govt to shut cash withdrawal limit of 24K:Shaktikant das
शक्तिकांत दास - फोटो : self

आरबीआई की तरफ से बैंक खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही कैश लिमिट की सीमा खत्म कर सकती है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि पुराने नोट के बदले नए नोट लाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

विज्ञापन


इस समय सेविंग बैंक खातों से एक हफ्ते में 24,000 रुपये और महीने में 96,000 रुपये निकालने की अनुमति है। एटीएम से 1 दिन में वर्तमान में एक बार में ही 24 हजार रुपये निकाला जा सकता है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि RBI ने हाल ही में एटीएम से निकासी सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रति दिन कर दिया लेकिन बचत बैंक खातों के लिए 24,000 रुपए की साप्ताहिक निकासी सीमा को बनाए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं करंट अकाउंट के लिए साप्ताहिक नकदी निकासी सीमा एक लाख रुपए पर बनाये रखी गयी। दास ने कहा कि यह पूरी तरह रिजर्व बैंक का फैसला होगा और वही हालात को ध्यान में रखते हुए कोई निर्णय करेगा।

दो महीने में सामान्य हो जाएंगे हालात

Govt to shut cash withdrawal limit of 24K:Shaktikant das
RBI

उल्लेखनीय है कि नोटबंदी के ऐलान के बाद जहां एटीएम से पैसे निकालने की सीमा 4,500 रुपये कर दी गई थी वहीं बाद में मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर बरकरार रहने के चलते इसे 2,500 रुपए कर दिया गया था। हालांकि 31 दिसंबर 2016 को इस सीमा को रिवाइज किया गया और 1 जनवरी 2017 से लागू नियम के मुताबिक एक बार से यह सीमा बढ़ाकर 4500 रुपए प्रतिदिन कर दी गई थी।

एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट ‘इकोरेप‘ में उम्मीद जताई गई है कि नकदी उपलब्धता के हिसाब से अगले दो महीने में हालात लगभग सामान्य हो जाएंगे। फरवरी में 80 फीसदी मुद्रा फिर से चलन में आ जाएगी। ‘ईकोरैप’ के अनुसार, फरवरी अंत में 78-88 फीसदी मुद्रा फिर से चलन में आ जायेगी। इसमें अधिक छोटे नोटों के साथ मुद्रा का बेहतर ढंग से वितरण भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed