{"_id":"5880a6e04f1c1b701befdf42","slug":"govt-may-change-transaction-norms-for-pan-in-this-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2017: तैयार हो जाएं तीस हजार के लेन-देन पर दिखाना पड़ सकता है PAN","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
Budget 2017: तैयार हो जाएं तीस हजार के लेन-देन पर दिखाना पड़ सकता है PAN
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Jan 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
पैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार नए-नए तरीके अपना रही है। इसी के तहत आगामी बजट में सरकार तीस हजार रुपए के बैंक ट्रांजेक्शन पर पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य कर सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार अभी 50000 रुपए के ऊपर लेन-देन करने पर पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य है। साथ ही कारोबारी लेन-देन के लिए भी पैन कार्ड की जानकारी देने का मापदंड बदला जा सकता है। यही नहीं अगर सूत्रों की माने तो एक खास लिमिट के ऊपर कैश लेने पर कैश हैंडलिंग चार्ज भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
सरकार का मानना है कि इन उपायों को कर कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिलेगा। जोकि केवल मोबाइल ऐप और पीओएस ट्रांजेक्शन से पूरी तरह सफल नहीं हो सकता। इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि देश की बड़ी आबादी मोबाइल का इस्तेमाल करना नहीं जानती है।
विज्ञापन