फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Govt banks require 1.2 lakh crores: Moody

सरकारी बैंकों को 1.2 लाख करोड़ की दरकार: मूडीज 

Fri, 10 Jun 2016 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
Govt banks require 1.2 lakh crores: Moody
moody

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को कहा है कि सरकार को 2020 तक पीएसयू बैंकों की बैलैंस शीट को मजबूत करने के लिए 1.2 लाख करोड़ रुपये की पूंजी प्रवाहित करनी होगी। यह सरकार की 45,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी प्रवाहित करने की योजना से काफी अधिक है।

विज्ञापन


मूडीज ने कहा है कि बैंकों की असेट क्वालिटी अगले 12 माह में दबाव में रहेगी और ज्यादा प्रोविजनिंग मुनाफे को कम करने के साथ आंतरिक तौर पूंजी पैदा करने क्षमता को सीमित करेगी। मूडीज ने कहा है कि मार्च 2016 को समाप्त वित्त वर्ष के नतीजों के मद्देनजर मूडीज का विश्लेषण दिखाता है कि 11 सरकारी बैंकों की 1.2 लाख करोड़ रुपये पूंजी की जरूरत सरकार द्वारा 2020 तक बैंकों में प्रवाहित किए जान के लिए तय की 450 अरब रुपये की राशि से काफी अधिक है।
विज्ञापन


सरकारी बैंकों को पिछले वित्त वर्ष में 18,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह नुकसान खराब कर्ज के लिए ज्यादा प्रोविजनिंग करने की वजह से हुआ है। सरकार इस वित्त वर्ष में बैंकों को 25,000 करोड़ रुपये की पूंजी मुहैया कराएगी। मूडीज का कहना है कि ज्यादातर बैंकों के शेयर अपनी बुक वैल्यू से नीचे कारोबार कर रहे हैं। इससे पूंजी बाजार से पूंजी जुटाने की बैंकों की क्षमता सीमित हो जाती है। सरकारी बैंकों की कमजोर आय की संभावनाएं बाहरी पूंजी की जरूरतों के ऊंचे स्तर का उल्लेख करतीं हैं और उनकी कैपिटलाइजेशन प्रोफाइल और खराब होगी जब तक सरकार अतिरिक्त पूंजी समर्थन नहीं मुहैया कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूडीज की वी-पी और सीनियर एनॉलिस्ट अल्का अनबरासू ने कहा कि इसके अलावा बैंकों की असेट क्वालिटी अगले 12 दबाव में रहेगी क्योंकि उनको कॉरपोरेट समूहों से गैर निष्पादित कर्जो को मान्यता देनी होगी, खास कर स्टील और पावर सेक्टर से। अगस्त 2015 में, सरकार ने 70,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। सरकारी बैंकों को इसे अगले 4 वर्षो में वितरित किया जाना है। मार्च, 2016 के अंत सरकार 25,000 करोड़ रुपये बैंकों को पहले ही वितरित कर चुकी है। 2017-18 और 2018-19 भी प्रत्येक वर्ष 10,000 करोड़ रुपये प्रवाहित करने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed