{"_id":"604554b18ebc3e1cbb421bd2","slug":"government-proposes-to-hike-lic-authorised-capital-to-rs-25000-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी की अधिकृत पूंजी बढ़ाकर 25000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
एलआईसी की अधिकृत पूंजी बढ़ाकर 25000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव
Mon, 08 Mar 2021 04:04 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 08 Mar 2021 04:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की अधिकृत पूंजी बढ़ाकर 25,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। फिलहाल 29 करोड़ से ज्यादा बीमा पॉलिसी के साथ इसके पास 100 करोड़ चुकता पूंजी है।
विज्ञापन
आगामी वित्त वर्ष में सरकार इसका आईपीओ जारी करेगी। 1956 में 5 करोड़ रुपये की पूंजी से शुरू हुए बीमा कारोबार की परिसंपत्ति आज 31.96 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
एलआईसी एक्ट-1956 में प्रस्तावित संशोधन के अनुसार अधिकृत शेयर पूंजी को बढ़ा कर 25,000 करोड़ रुपये किया जाएगा। 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से इसे 2500 करोड़ शेयर में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
वित्त विधेयक 2021 के प्रस्तावित संशोधन के तहत स्वतंत्र निदेशकों का एक बोर्ड गठित किया जाएगा। प्रस्तावित 27 संशोधनों में से एक के तहत केंद्र सरकार एलआईसी का आईपीओ लाने के बाद पहले पांच साल उस पर 75 फीसदी स्वामित्व रखेगी। शेयर सूचीबद्ध होने के पांच साल के बाद हमेशा एलआईसी का 51 फीसदी स्वामित्व सरकार के पास रहेगा।