फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   government planning to bring ipo of lic, will become mos valuable company

LIC का आईपीओ लाने की तैयारी में सरकार, रिलायंस-टीसीएस को देगी मात

Mon, 29 Jul 2019 04:04 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 29 Jul 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
government planning to bring ipo of lic, will become mos valuable company

केंद्र सरकार जल्द ही भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (एलआईसी) का आईपीओ लाने की तैयारी में है। आईपीओ आने के बाद कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को पछाड़ देगा। अगर शेयर बाजार में यह कंपनी लिस्टेड होती है तो फिर यह देश की सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी। 

विज्ञापन

संसद से लेनी होगी मंजूरी

हालांकि इसके लिए सरकार को ससंद में एलआईसी कानून में संशोधन करवाना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार बिना कानून में संशोधन किए एलआईसी को आईपीओ लाने की मंजूरी नहीं दे सकती है। 

विज्ञापन

48 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष में करीब 48,436 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी के पास कुल 31.10 लाख करोड़ रुपये के असेट अंडर मैनेजमेंट हैं। तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2016 कहा था कि अगर यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड होती है तो फिर वो देश की सबसे वैल्यू वाली कंपनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी टीसीएस का पूंजीकरण सबसे ज्यादा

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से फिलहाल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा है। यह 7.91 लाख करोड़ रुपये है, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 7.70 लाख करोड़ रुपये है।

पॉलिसीधारकों से कमाई

फिलहाल एलआईसी को पॉलिसीधारकों से ही कमाई होती है। यह कमाई प्रीमियम के तौर पर होती है, जो कि लोग हर साल जमा करते हैं। अगर शेयर बाजार में यह लिस्टेड होती है तो फिर लोगों को इस कंपनी के शेयर खऱीदने का मौका मिलेगा और आगे चलकर उनको डिविडेंड व शेयर कीमतों में उछाल के चलते काफी ज्यादा पैसा कमाने की उम्मीद रहेगी।  

सरकार घटाएगी हिस्सेदारी

आईपीओ लाने का मकसद यह है कि सरकार अपनी हिस्सेदारी को घटाएगी। केंद्र सरकार ने बजट में घोषणा की थी, कि वो पीएसयू कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी को 35 फीसदी तक रखेगी। सरकार इस वित्त वर्ष में करीब सरकारी कंपनियों में से अपनी हिस्सेदारी को बेच कर के करीब एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की उगाही करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed