{"_id":"5da9b6d38ebc3e015c0cc534","slug":"gold-silver-becomes-cheaper-as-rupee-becomes-strong-against-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में मजबूती से सोना-चांदी हुआ सस्ता, 315 रुपये तक गिरी कीमत","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
रुपये में मजबूती से सोना-चांदी हुआ सस्ता, 315 रुपये तक गिरी कीमत
Fri, 18 Oct 2019 06:27 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 18 Oct 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों और रुपये में मजबूती से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 145 रुपये सस्ता होकर 38,925 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। गुरुवार को दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 105 रुपये घटकर 38,985 रुपये के स्तर पर आ गई थी। जबकि बुधवार को सोना 39,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
औद्योगिक इकाइयों की मांग घटने से चांदी भी 315 रुपये सस्ती होकर 46,325 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गुरुवार को चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 509 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी और यह 46,809 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, इस सप्ताह बुधवार को चांदी 46,300 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों में कमजोरी और डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी आने से सोने पर दबाव बढ़ा। न्यूयॉर्क में सोना 1,488 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.46 डॉलर प्रति औंस रही। सोना बृहस्पतिवार को 39,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था।
विज्ञापन