फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   gold silver becomes cheaper as rupee becomes strong against dollar

रुपये में मजबूती से सोना-चांदी हुआ सस्ता, 315 रुपये तक गिरी कीमत

Fri, 18 Oct 2019 06:27 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 18 Oct 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
gold silver becomes cheaper as rupee becomes strong against dollar
- फोटो : PTI

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों और रुपये में मजबूती से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 145 रुपये सस्ता होकर 38,925 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। गुरुवार को दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 105 रुपये घटकर 38,985 रुपये के स्तर पर आ गई थी। जबकि बुधवार को सोना 39,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


औद्योगिक इकाइयों की मांग घटने से चांदी भी 315 रुपये सस्ती होकर 46,325 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गुरुवार को चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 509 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी और यह 46,809 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, इस सप्ताह बुधवार को चांदी 46,300 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। 
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों में कमजोरी और डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी आने से सोने पर दबाव बढ़ा।  न्यूयॉर्क में सोना 1,488 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.46 डॉलर प्रति औंस रही। सोना बृहस्पतिवार को 39,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed