फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Gold Monetization Scheme Sbi Raised 13212 Kg Gold

गोल्ड लोन देकर SBI ने जुटाया 13212 किलो सोना, आप भी उठा सकते हैं फायदा

Tue, 23 Jun 2020 03:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 23 Jun 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Gold Monetization Scheme Sbi Raised 13212 Kg Gold
सोना - फोटो : pixabay

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, उसने स्वर्ण मुद्रीकरण योजना (जीएमएस) के तहत 13,212 किलोग्राम घरेलू और संस्थागत सोना जुटाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक ने 2019-20 में जीएमएस के तहत 3,973 किलोग्राम सोना जुटाया था। 

विज्ञापन


सरकार ने की थी योजना की शुरुआत 
मालूम हो कि सरकार ने आम लोगों और ट्रस्टों के पास रखे सोने का इस्तेमाल करने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। एसबीआई ने रिपोर्ट में कहा कि, 'वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान बैंक ने 3,973 किलोग्राम सोना जुटाया, जिसके साथ अब तक कुल 13,212 किलोग्राम सोना जुटाया जा चुका है।' 
विज्ञापन


ये है योजना का मकसद
सरकार ने घरों में और संस्थानों के पास बिना उपयोग वाले सोने को जुटाने के लिए नवंबर 2015 में जीएमएस की शुरुआत की थी। योजना का मकसद बेकार पड़े सोने का इस्तेमाल कर सोने के आयात पर देश की निर्भरता को कम करना था। बैंक ने आगे कहा कि 2019-20 के दौरान उसने 647 किलोग्राम (243.91 करोड़ रुपये) सोना सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) के माध्यम से जुटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: आधार और पैन कार्ड से जुड़े इस काम को जून में ही करना होगा पूरा, वरना होगा नुकसान

गोल्ड लोन से पूरा कर सकते हैं वित्तीय लक्ष्य
गोल्ड लोन के जरिए आप अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। फिर चाहे आपको कारोबार के लिए पैसे की जरूरत हो, या अचानक से होने वाले खर्चे के लिए। इमर्जेंसी जैसे हालात में भी आपको इससे सहायता मिलती है। 


अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है, तो आप एसबीआई से पर्सनल गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप एकल या संयुक्त आधार पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास आय का एक स्थिर स्रोत होना चाहिए।

इतनी है ब्याज दर
एसबीआई एक साल के लिए 7.75 फीसदी की दर पर पर्सनल गोल्ड लोन ऑफर कर रहा है। अगर आप एक साल के लिए एसबीआई से एक लाख रुपये का गोल्ड लोन लेते हैं, तो उस पर आपको 7,750 रुपये का ब्याज देना होगा। एसबीआई गोल्ड लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस के रूप में लोन राशि का 0.50 फीसदी और न्यूनतम 500 रुपये (दोनों पर लागू जीएसटी) लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed