फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   from febraury you can buy single floater policy for any number of cars

एक से अधिक कारों के लिए ले सकेंगे सिंगल बीमा पॉलिसी, इरडा ने दी हरी झंडी

Wed, 22 Jan 2020 06:26 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 22 Jan 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
from febraury you can buy single floater policy for any number of cars

बीमा नियामक प्राधिकरण (इरडा) ने ऐसी वाहन बीमा पॉलिसी लाने की मंजूरी दे दी है, जिसके जरिए एक से अधिक कारों के स्वामी सिंगल पॉलिसी ले सकेंगे। हालांकि इसके लिए सभी गाड़ियों का मालिक एक ही व्यक्ति होना चाहिए। इससे वाहन स्वामी अपनी गाड़ियों के उपयोग के अनुसार प्रीमियम भी तय कर सकेंगे। 

विज्ञापन

गाड़ियों की तय होगी सब लिमिट

नए नियमों के अनुसार अब सिंगल बीमा पॉलिसी में सभी गाड़ियों के बीमा की सब लिमिट भी तय होगी। यह पॉलिसी एक फरवरी को पूरे देश में लॉन्च होगी। सबसे पहले इरडा ने निजी क्षेत्र की गैर जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को ऐसी पॉलिसी लाने की मंजूरी दी है। कंपनी एक फ्लोटर पॉलिसी लेकर के आएगी। इस पॉलिसी के तहत ग्राहकों को अपने सम इंश्योर्ड को बढ़ा सकते हैं। ग्राहक एक बार में एक ही गाड़ी चलाएंगे। इसके अनुसार ग्राहक जो गाड़ी सबसे ज्यादा चलाता है, उसकी बीमित राशि ज्यादा होगी। 

विज्ञापन

एप बेस्ड होगी पॉलिसी

यह पॉलिसी एप बेस्ड होगी, जिसमें ग्राहक अपनी सभी गाड़ियों को एक साथ लिंक कर सकेगा। फिलहाल इस तरह की पॉलिसी स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में चल रही हैं। इससे तीन-चार गाड़ियां एक ही फ्लोटर पॉलिसी में कवर हो सकेंगी। फिलहाल यह सुविधा छह महीनों के लिए पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर शुरू होगी। सफल होने पर इसको आगे बढ़ाया जा सकता है। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के अलावा बजाज एलांयज भी जल्द ऐसी पॉलिसी को अपने यहां पर लॉन्च करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


निजी कारों के लिए पे-एस-यू-यूज़ (PAYU) और पे-हाउ-यू-यूज़ (PHYU) पॉलिसियों में बीमित व्यक्ति को अपनी गाड़ी से तय की गई कुल दुरी या अपने ड्राइविंग बेहेवियर के आधार पर प्रीमियम का भुगतान करने का विकल्प मिलता है। मोटर फ्लोटर नीति के तहत अब ग्राहकों को अपने हर वहां के लिए एक ही बीमा पॉलिसी लेने का विकल्प भी मिलेगा, जिसमें प्रत्येक वाहन के लिए अलग-अलग उप-सीमाएं निर्धारित की जाएँगी।

आईसीआईसीआई जीआईसी के अंडरराइटिंग, क्लेम्स एंड रीइंश्योरेंस प्रमुख संजय दत्ता ने कहा, “सैंडबॉक्स रूट बीमा क्षेत्र में नवाचार की सुविधा के लिए नियामक द्वारा शुरू किया गया एक प्रगतिशील कदम है। हम अपने तकनीक-सक्षम उत्पाद विचारों के लिए पांच अनुमोदन प्राप्त करके उत्साहित हैं। हम इन न्यू-ऐज ऑफरिंग्स के माध्यम से उपभोक्ता को अलग-अलग सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।”

आईआरडीएआई के रेगुलेटरी सैंडबॉक्स प्रोजेक्ट ने बीमा उद्योग को नए उत्पादों और सेवाओं को शुरू करने के लिए लचीलापन प्रदान किया है, जो आज की तकनीक और डाटा की दुनिया के अनुकूल हैं। यह कार्यप्रणाली बीमाकर्ताओं को छह महीने की अवधि के लिए चुनिंदा लोगों के समूह के साथ एक उत्पाद लॉन्च करने और परीक्षण करने की अनुमति देती है। इस पायलट प्रोजेक्ट के परिणामों और ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर इसे आम जनता के लिए व्यावसायिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।


पायलट प्रोजेक्ट के दौरान बीमाकर्ता अपने ग्राहकों से महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया प्राप्त कर पाएंगे। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का मानना है कि यह अंतिम चरण सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि इसके ग्राहकों को बिना किसी कमी के सबसे अच्छा उत्पाद प्राप्त हो। इस प्रकार यह सुविधा कंपनी को अपने ग्राहकों के लिए बेहतर जोखिम समाधान प्रदान करने का अपना वादा निभाने में सक्षम बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed