{"_id":"5bb3ee4e867a557fe732c7be","slug":"four-major-banks-in-the-country-have-made-expensive-home-loans-auto-loans-and-personal-loans","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के चार बड़े बैंकों ने महंगा किया होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
देश के चार बड़े बैंकों ने महंगा किया होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Oct 2018 03:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के चार बड़े बैंकों ने रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी के एलान से पहले अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद आपका होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन के अलावा सभी तरह का लोन महंगा हो जाएगा। इससे यह भी संकेत मिल रहा है कि बैंकों ने मान लिया है कि रिजर्व बैंक 5 अक्तूबर को आने वाली नीति में दरों को बढ़ाएगा।
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने ब्याज दर में 0.5 फीसदी, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 0.2 फीसदी, आईसीआईसीआई ने 0.1 प्रतिशत और एचडीएफसी ने होम लोन पर 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
पारंपरिक तरीके से रिजर्व बैंक के पॉलिसी रेट में बदलाव करने के बाद बैंक ब्याज दरों की समीक्षा करते थे। हालांकि, इधर लगातार तीसरी बार मौद्रिक नीति से पहले बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन