PMC बैंक के ग्राहक बन सकते हैं डिफॉल्टर, घटेगा क्रेडिट स्कोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 सितंबर को भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने छह महीनों तक पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक ( PMC ) पर रोक लगा दी थी, जिससे बैंक के लाखों ग्राहक प्रभावित हुए हैं। कईं ग्राहकों के बैंक में लाखों रुपये फंस गए हैं। इसकी वजह से उन्हें लोन की किस्तें चुकाने में दिक्कत हो रही है। उनके रीपेमेंट पर डिफॉल्ट शुरू हो गए हैं।
दूसरी जगहों से कर्ज मिलना मुश्किल
पीएमसी बैंक में पैसे जमा करने वाले हजारों लोगों को क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो डिफॉल्टर की कैटिगरी में डाल सकता है। इसकी वजह से उन्हें दूसरी जगहों से कर्ज मिलने में भी मुश्किल आ सकती है। यदि उन्हें कर्ज मिल गया, तो उन्हें ज्यादा ब्याज का भुगतान करना पड़ सकता है।
ग्राहकों का कम होगा क्रेडिट स्कोर
यदि ये सब ग्राहक डिफॉल्टर घोषित हो जाते हैं, तो उनका क्रेडिट स्कोर भी घटेगा। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, क्रेडिट इन्फर्मेशन ब्यूरो इक्विफैक्स में बिजनस डिवेलपमेंट ऑफिसर मनु सहगल का कहना है कि, ' ग्राहकों द्वारा अपना पैसा नहीं निकाल पाने और क्रेडिट पेमेंट नहीं कर पाने से उन पर असर पड़ेगा। इसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि ऐसा स्थिति में उनका क्रेडिट स्कोर भी कम होगा।'
आरबीआई ने लगा रखे हैं प्रतिबंध
पीएमसी बैंक में घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक पर कईं प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसके तहत बैंक से छह महीने की अवधि में 40 हजार रुपये तक ही धन निकाले जाने की सीमा निर्धारित किए जाने के बाद से करीब 15 लाख ग्राहक परेशान हैं। पहले यह सीमा एक हजार रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दी गई। बताते चलें कि पिछले 48 घंटों में तीन खाताधारकों की मौत हो चुकी है। इनमें दो खाताधारकों की हार्ट अटैक जबकि 39 साल की एक महिला ने डॉक्टर ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली थी।
पीएमसी के पूर्व निदेशक अरोड़ा गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के पूर्व निदेशक सुरजीत सिंह अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक की यह पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले अरोड़ा को ईओडब्ल्यू की विशेष जांच टीम ने पूछताछ के लिए बुलाया था। वह पीएमसी बैंक के निदेशक रहते हुए लोन कमेटी के सदस्य भी थे। ईओडब्ल्यू 4355 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के आरोप में एचडीआईएल ग्रुप के राकेश और सारंग वाधवान, पीएमसी के पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह तथा बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।