फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   FinMin orders Banks to link Aadhar with bank accounts

आधार से जुड़ेंगे बैंक खाते, बायोमैट्रिक होगा भुगतान

Sat, 21 Jan 2017 06:36 PM IST
राजीव कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली
राजीव कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
FinMin orders Banks to link Aadhar with bank accounts
- फोटो : PTI

कैशलेस भुगतान की दिशा में सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। जल्द ही भुगतान के लिए आधार नंबर आधारित प्रणाली को लांच किया जा रहा है। इस माह के अंत तक या अगले माह के आरंभ में आधार आधारित प्रणाली शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


इस काम को अंजाम देने के लिए निजी व सार्वजनिक दोनों ही क्षेत्रों के बैंकों से बात की जा रही है और कई बैंकों के साथ इस मामले में सहमति भी बन गई है। इलेक्ट्रॉनिकी व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के चार बड़े बैंक इस प्रणाली के तहत होने वाले भुगतान को लेकर अपनी सेवा देने के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


डिजिटल भुगतान में तेजी लाने के लिए हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) ऐप लांच किया था। भीम ऐप के जरिए भुगतान करने के लिए मोबाइल फोन का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार नंबर आधारित प्रणाली के तहत भुगतान के लिए किसी मोबाइल फोन की जरूरत नहीं है। भुगतान बायोमेट्रिक तरीके से होगा और उस प्रणाली पर उंगली रखते ही वह प्रणाली आपके बैंक खाते से जुड़ जाएगी और तय रकम डालकर भुगतान पूरा हो जाएगा। लेकिन इस प्रणाली के तहत वही व्यक्ति भुगतान कर पाएगा जिनका बैंक खाता आधार नंबर से जुड़ा होगा।

बैंकों को मंत्रालय का आदेश सभी खातों को आधार से जोड़ें

FinMin orders Banks to link Aadhar with bank accounts
आधार कार्ड - फोटो : demo pic

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक सभी बैंकों को यह कहा गया है कि सभी खातों को आधार नंबर से जोड़ा जाए। इसलिए बैंक अपने ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें बैंकों में अपने आधार नंबर जमा करवाने के लिए कह रहे हैं।

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक आधार नंबर आधारित प्रणाली के तहत जिन बैंकों के साथ भुगतान शुरू करने की बात पक्की हो गई है, वहां इस भुगतान की सुरक्षा की जांच चल रही है ताकि भुगतान शुरू होने से पहले यह प्रक्रिया पूरी तरह से फूलप्रुफ हो।

जल्द ही सभी बैंकों के इस स्कीम से जुड़ने की संभावना है। मंत्रालय के मुताबिक आधार आधारित भुगतान प्रणाली के आरंभ होने पर देश के वे लोग भी डिजिटल भुगतान कर पाएंगे जिनके पास मोबाइल फोन नहीं है।

आईटी मंत्रालय के मुताबिक देश में लगभग 30 लाख लोगों के पास मोबाइल फोन नहीं है, लेकिन उनके बैंक खातों के आधार से जुड़ जाने पर उन्हें डिजिटल भुगतान में कोई दिक्कत नहीं आएगी। हाल ही में लांच भीम ऐप की मदद से फीचर फोन रखने वाले उपभोक्ता भी डिजिटल भुगतान कर रहे हैं। भीम ऐप 1.2 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed