{"_id":"5f06e8f1936b8c04911cced3","slug":"finance-ministry-of-india-asks-states-to-ensure-security-of-bank-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्रालय ने राज्यों से कहा, बैंककर्मियों की सुरक्षा करें सुनिश्चित, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
वित्त मंत्रालय ने राज्यों से कहा, बैंककर्मियों की सुरक्षा करें सुनिश्चित, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
Thu, 09 Jul 2020 03:22 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 09 Jul 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्रालय ने राज्यों से अनुरोध किया है कि वे हाल के दिनों में देश के कुछ हिस्सों में बैंककर्मियों पर हमले की घटनाओं के बाद बैंक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
राज्यों के मुख्य सचिव को लिखा पत्र
इस संदर्भ में सूत्रों ने कहा है कि वित्तीय सेवा विभाग ने राज्यों के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही बैंककर्मियों के खिलाफ असामाजिक तत्वों के अनियंत्रित व्यवहार का जवाब दिया जाना चाहिये।
विज्ञापन
हाल में आई थी बैंक कर्मचारी पर हमले की खबर
पिछले महीने, केनरा बैंक (तत्कालीन सिंडिकेट बैंक) में एक महिला बैंक कर्मचारी पर सूरत के सरोली शाखा में एक पुलिस कांस्टेबल ने हमला किया था। घटना के बाद, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आश्वासन दिया था कि सभी बैंकिकर्मियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। सूरत हमले के बाद महाराष्ट्र में बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों पर हमले सहित कुछ अन्य घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
बैंककर्मियों की सुरक्षा के लिए होगी कार्रवाई
हालिया खबरों का हवाला देते हुए पत्र में कहा गया है कि इनमें (खबरों में) असामाजिक तत्वों के बैंक परिसरों के भीतर गैरकानूनी तरीके से व्यवहार करने के मामलों को उजागर किया गया है। पत्र में कहा गया है, 'आप इस बात से सहमत होंगे कि इस तरह की घटनाओं का लगातार जवाब देने की जरूरत है। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि बैंककर्मियों की सुरक्षा और लोगों के लिये बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो।'