फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Finance Ministry and RBI in talks to extend loan moratorium period but Banks are not in favour of extension

सरकार व RBI बढ़ा सकते हैं लोन चुकाने में छूट की अवधि, बैंक कर रहे विरोध

Sat, 01 Aug 2020 11:54 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 01 Aug 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Finance Ministry and RBI in talks to extend loan moratorium period but Banks are not in favour of extension
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मंत्रालय भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ लोन मोरेटोरियम को बढ़ाने के लिए बातचीत कर रहा है। लोन मोरेटोरियम की सुविधा 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। 31 अगस्त के बाद भी ग्राहकों के लिए लोन चुकाने में छूट की अवधि बढ़ सकती है। लेकिन बैंकों की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन


सीतारमण ने उद्योग संगठन फिक्की ( FICCI ) के एक कार्यक्रम में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का जिक्र करते हुए कहा कि लॉकडाउन की वजह से ये सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इस सेक्टर को इस साल 90,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


कंपनियों का NPA सूची में जाने का खतरा
इस सप्ताह की शुरुआत में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ एक बैठक के दौरान, भारती एंटरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन राकेश भारती मित्तल ने भी स्थगन का विस्तार करने की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि अगर आगे भी ये सुविधा नहीं दी गई, तो इस साल एनपीए सूची में शामिल होने वाली कंपनियां ज्यादा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक कर रहे विरोध
वहीं शुक्रवार को देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने तिमाही नतीजे घोषित किए। परिणाम से यह स्पष्ट हुआ कि वह अधिस्थगन को बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि जिन 9.5 फीसदी खाताधारकों ने अधिस्थगन का लाभ उठाया था, उनमें से बैंक द्वारा किए गए खातों की जांच के आधार पर 5.2 फीसदी कॉर्पोरेट इकाइयां थीं, जो सितंबर से ऋण सेवा देने की स्थिति में थीं। सिर्फ एसबीआई ही नहीं, बल्कि एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने भी कहा था कि कर्ज स्थगन को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। जो लोग भुगतान करने की क्षमता रखते हैं, चाहे वह इंडिविजुअल हों या कॉरपोरेट्स, वे भी इस अधिस्थगन का लाभ उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed