फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   fifth customer of pmc bank dies, cm says will consider merger issue after polls

PMC घोटाले में पांचवें खाताधारक की मौत, सीएम बोले-बैंक का हो सकता है विलय

Sat, 19 Oct 2019 05:35 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 19 Oct 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
fifth customer of pmc bank dies, cm says will consider merger issue after polls
प्रदर्शन करते पीएमसी बैंक के ग्राहक - फोटो : ANI

पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक में 4355 करोड़ रुपये के घोटाले के चलते आरबीआई की पाबंदियों के बाद शनिवार को पांचवें खाताधारक राम अरोड़ा की मुलुंद इलाके में मौत हो गई। वहीं दक्षिण मुंबई स्थित आरबीआई मुख्यालय के बाहर पीएमसी बैंक खाताधारकों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसमें एक बुजुर्ग महिला और पुरुष की तबीयत बिगड़ गई। खाताधारक बैंक में जमा उनका पैसा वापस लौटाये जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने कहा कि राज्य सरकार किसी और बैंक में इसका विलय करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन

परिजनों ने बताई प्राकृतिक मौत

महाराष्ट्र के मुलुंद निवासी बुजुर्ग राम अरोड़ा का खाता पीएमसी बैंक में है। उनकी शनिवार को घर पर मौत हो गई, हालांकि उनके परिजनों का कहना है कि यह प्राकृतिक मौत है और इसका बैंक घोटाले से कोई लेना देना नहीं है। राम अरोड़ा बैंक में जमा पैसों पर निर्भर नहीं थे। इससे पहले चार लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें तीन ने बीमारी के दौरान इलाज के लिए पैसे नहीं निकाल पाने के कारण दम तोड़ा और एक महिला ने खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन

बिगड़ी बुजुर्ग महिला व पुरुष की तबीयत

उधर, दक्षिण मुंबई स्थित आरबीआई मुख्यालय के बाहर सुबह करीब 11.45 बजे करीब 100 बैंक खाताधारकों ने पीएमसी बैंक और आरबीआई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। खाताधारकों ने हाथों में तख्तियां ले रखीं थीं और आरबीआई के खिलाफ नारेबाजी कर रहीं थीं। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला और पुरुष की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मदद से इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया। गौरतलब है कि 4355 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद आरबीआई ने सबसे पहले छह माह तक बैंक से एक हजार रुपये से अधिक की निकासी पर रोक लगा दी थी हालांकि बाद में इसे 10 हजार और फिर 40 हजार रुपये कर दिया गया है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि खाताधारकों का जमा धन पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि सरकार इस बैंक का रिवाइवल नहीं कर सकती है। यह काम केवल आरबीआई कर सकता है। सरकार केवल इसके विलय में सहयोग कर सकती है। इसके लिए मैंने खुद प्रधानमंत्री के साथ-साथ वित्तमंत्री से बात कर ली है। विधानसभा चुनाव के बाद इस बारे में फैसला किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed