{"_id":"5da6e6458ebc3e016e0295d6","slug":"federal-bank-profit-rises-by-more-than-51-percent-share-down-by-five-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिमाही नतीजेः फेडरल बैंक के मुनाफे में 51.58 फीसदी की वृद्धि, NPA भी बढ़ा","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
तिमाही नतीजेः फेडरल बैंक के मुनाफे में 51.58 फीसदी की वृद्धि, NPA भी बढ़ा
Wed, 16 Oct 2019 03:13 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 16 Oct 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
federal bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शुमार फेडरल बैंक ने अपने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों को जारी कर दिया है। बैंक का मुनाफा जहां 51.58 फीसदी बढ़ गया, वहीं इसके एनपीए में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल के आधार पर बैंक का मुनाफा 266 करोड़ रुपये बढ़कर के 416.7 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.99 फीसदी से बढ़कर 3.07 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में फेडरल बैंक का नेट एनपीए 1.49 फीसदी से बढ़कर 1.59 फीसदी रहा है। ग्रॉस एनपीए 3,395 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,612 करोड़ रुपये रहा है। बैंक का नेट एनपीए 1,673 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,844 करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 288.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 251.8 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में प्रोविजनिंग 192 करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन
शेयर बाजार में पांच फीसदी टूटा
बैंक के शेयरों में बुधवार को 5.1 फीसदी की गिरावट आई। सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद बैंक का शेयर गिरकर 80.25 रुपये पर आ गया।