फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   eow arrested two auditors of pmc bank after questioning

PMC बैंक घोटालाः दो ऑडिटरों को EOW ने किया गिरफ्तार, अब तक सात लोग हिरासत में

Tue, 12 Nov 2019 10:21 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 12 Nov 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
eow arrested two auditors of pmc bank after questioning
पीएमसी बैंक - फोटो : PTI

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पीएमसी बैंक घोटाले में संलिप्त दो ऑडिटरों को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया है। इन ऑडिटरों को मंगलवार को कोर्ट में आगे की रिमांड के लिए पेश किया जाएगा। इससे पहले इस घोटाले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू ने बताया कि जयेश धीरजलाल संघानी और केतन प्रवीनचंद लकड़वाला को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान इन दोनों के रियल एस्टेट कंपनी एचडीआईएल के संबंधों का खुलासा हुआ, लेकिन उसके बाद भी यह पीएमसी बैंक के ऑडिटर होने पर ज्यादा जानकारी नहीं दे पाएं, जिसके चलते उनकों आगे की पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

सितंबर में आरबीआई ने लगाई थी रोक

सितंबर में भारतीय रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक पर छह माह के लिए कई तरह की बैंकिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। तब बैंक ने खाताधारकों को छह माह में एक हजार रुपये निकालने की अनुमति दी थी। आरबीआई ने बैंक के बोर्ड को भंग करके एक एडमिनिस्ट्रेटर की नियुक्ति कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमसी बैंक देश के 10 प्रमुख शहरी सहकारी बैंकों में शामिल है। दरअसल, फंसे कर्ज की जानकारी होने के बाद आरबीआई ने 23 सितंबर को पीएमसी बैंक पर निकासी सहित कई पाबंदियां लगा दी थीं। वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंक से जुड़े मामले की ऑडिट चल रही है, जल्द ही अनियमितता का खुलासा होने की उम्मीद है।


इससे पहले बैंक में 4,335 करोड़ रुपये की अनियमितता सामने आई थी। कड़े प्रतिबंधों के बाद रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बैंक के ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए खाते से 50,000 रुपये निकालने की छूट दे दी है। आरबीआई ने चौथी बार बैंक से धन निकासी सीमा को बढ़ाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed