फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Discount will be given on advance premium payment

जीवन बीमा प्रीमियम के अग्रिम भुगतान पर मिलेगी 2.7 फीसदी की छूट

Fri, 26 Feb 2021 07:34 AM IST
Jeet Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 Feb 2021 07:34 AM IST
विज्ञापन
Discount will be given on advance premium payment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

जीवन बीमा खरीदने वाले ग्राहकों को जल्द प्रीमियम भुगतान पर छूट की सुविधा मिल सकती है। बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण ने जीवन बीमा कंपनियों को इस बाबात मसौदा बनाकर भेजा है। नियामक ने कहा कि कंपनियां परिस्थिति के हिसाब से ग्राहकों को प्रीमियम में छूट दे सकती हैं।

विज्ञापन


इन मसौदा दिशा-निर्देश के अनुसार अग्रिम प्रीमियम जमा होने पर छूट हरेक वित्त वर्ष में 1 अप्रैल तक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बचत बैंक खाते पर मिल रही ब्याज दर के बराबर होनी चाहिए। इसके अलावा बीमा कंपनियों को इस पर अतिरिक्त 100 आधार अंक की रियायत और देनी होगी। 
विज्ञापन


यह सुविधा पूरे वित्त विर्ष के दौरान सभी अग्रिम प्रीमियम के भुगतान पर लागू होनी चाहिए। एसबीआई इस समय अपने बचत बैंक खाते पर ग्राहक को 2.7 प्रतिशत ब्याज देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिशा-निर्देश में कहा गया है कि छूट की सुविधा मौजूदा उपलब्ध योजनाओं पर उन सभी मौजूदा एवं संभावित पॉलिसी धारकों को दी जाएगी जो अग्रिम प्रीमियम का भुगतान करना चाहते हैं।

इरडा ने बीमा कंपनियों को पॉलिसीधारकों को ऐसी सुविधा देने के 7 दिनों के भीतर इसकी सूचना देने के लिए कहा है। बीमा कंपनियों ने कहा कि इस विषय पर उनसे प्रतिक्रियाएं मांगी गई थीं और नियामक जल्द ही अंतिम दिशानिर्देश जारी कर सकता है। 


बीमा नियामक ने यह भी कहा है कि अग्रिम प्रीमियम प्राप्त होने की अवधि और प्रीमियम भुगतान की अगली तिथि के बीच पॉलिसीधारक केसाथ कोई दुर्घटना होने पर दावे के निपटान की तारीख तक अग्रिम प्रीमियम और उस पर जमा ब्याज अन्य नियम-शर्तों एवं अन्य लाभ के साथ पॉलिसीधारक या लाभार्थी को लौटाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed