फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Deposits in Jan Dhan accounts rise to Rs 64,250 crore

नोटबंदी के बाद पैसा जमा करने में आई तेजी, जन धन खातों में जमा हुए 64,250 करोड़

Fri, 25 Nov 2016 06:45 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
Deposits in Jan Dhan accounts rise to Rs 64,250 crore
- फोटो : demo pic

नोटबंदी के बाद से जन धन खातों में पैसे जमा कराने के मामले में तेजी आ गई है। अब तक इन खातों में 64,252.15 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। जन धन खातों में सबसे अधिक 10,670.62 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश में जमा हुए हैं। दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल है, जबकि तीसरा नंबर राजस्थान का है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को सरकार की ओर से दी गई।  

विज्ञापन


लोकसभा में एक लिखित जवाब में वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बताया कि देशभर में 16 नवंबर तक 25.58 करोड़ जन धन खातों में कुल 64,252.15 करोड़ रुपये जमा किए गए। मंत्री ने बताया कि सबसे अधिक पैसा उत्तर प्रदेश में जमा हुआ है। दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। यहां 2.44 करोड़ जन धन खातों में कुल 7,826.44 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद नंबर आता है राजस्थान का। यहां 1.89 करोड़ जन धन खातों में कुल 5,345.57 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। बिहार में 2.62 करोड़ ऐसे खातों में 4,912.79 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। गंगवार ने बताया कि कुल 25.58 करोड़ जन धन खातों में से 5.98 करोड़ (23.02 फीसदी) खातों में अब तक एक भी पैसा नहीं डला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य सवाल के जवाब में वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि 11 नवंबर को 17.87 लाख करोड़ की नकदी चलन में थी। वर्ष 2015-16 में आरबीआई के प्रेसों में 2,119.5 करोड़ नोट छापे गए, जबकि उसके पिछले वित्त वर्ष में 2,365.2 करोड़ नोट छापे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed