फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Demand to create a separate category for life insurance under 80C

बजट से उम्मीदें: जीवन बीमा के लिए 80सी के तहत अलग श्रेणी बनाने की मांग

Mon, 17 Jan 2022 07:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Jan 2022 07:06 AM IST
सार

एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के सीएमओ उत्पाद प्रमुख कार्तिक रमन ने कहा, 80सी  की सीमा 1.50 रुपये है और सब कुछ उसी के तहत आता है। पीपीएफ इसका हिस्सा है और अगर किसी के पास होम लोन है तो यह इसी से पूरा हो जाता है।

विज्ञापन
Demand to create a separate category for life insurance under 80C
जीवन बीमा पॉलिसी - फोटो : pixabay

विस्तार

जीवन बीमा उद्योग ने सरकार से आयकर कानून की धारा 80 (सी) के तहत दी जाने वाली छूट में लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम के लिए अलग श्रेणी बनाने की मांग की। साथ ही बीमाधारकों के हित में एन्युटी (पेंशन लाभ) को भी कर मुक्त करने का सुझाव दिया है। 

विज्ञापन


एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के सीएमओ उत्पाद प्रमुख कार्तिक रमन ने कहा, 80सी  की सीमा 1.50 रुपये है और सब कुछ उसी के तहत आता है। पीपीएफ इसका हिस्सा है और अगर किसी के पास होम लोन है तो यह इसी से पूरा हो जाता है। इसमें जीवन बीमा प्रीमियम के लिए गुंजाइश नहीं है। इसलिए कर छूट के लिए जीवन बीमा में निवेश की एक अलग राशि रखी जाए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे खर्च को देखते हुए 10 (10 डी) के तहत एन्युटी को भी कर दायरे से बाहर रखने पर विचार हो।
विज्ञापन


क्रिप्टो कमाई पर लग सकता है 30 फीसदी  टैक्स
बजट में क्रिप्टोकरेंसी की खरीद बिक्री पर टीडीएस/टीसीएस लगाने पर विचार हो सकता है। नांगिया एंडरसन एलएपी टैक्स के अरविंद श्रीवत्सन ने कहा , क्रिप्टो बेचने पर होने वाली कमाई पर लॉटरी, पजल, गेम शो से होने वाली कमाई की तरह 30 फीसदी टैक्स लगाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिनटेक स्टार्टअप के लिए उदार कर व्यवस्था 
फिनटेक उद्योग ने वित्तमंत्री से फिनटेक स्टार्टअप के लिए कर व्यवस्था को और उदार बनाने का आग्रह किया है। एमपॉकेट के सीईओ गौरव जालान ने कहा कि फिनटेक स्टार्टअप में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा करने की अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed