फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   december bank holiday 2020 know On which dates banks will be closed this week according to RBI

इस सप्ताह लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें सभी जरूरी काम

Tue, 22 Dec 2020 11:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 22 Dec 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
december bank holiday 2020 know On which dates banks will be closed this week according to RBI
BANK HOLIDAY - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

साल 2020 को खत्म होने में कुछ ही दिन शेष हैं। यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के इस समय में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए की इस सप्ताह किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


अगर आपको कोई जरूरी काम है तो उसे गुरुवार तक ही निपटा लें क्योंकि उसके बाद लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 25 दिसंबर को यानी शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार है और इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। इसके बाद 26 और 27 दिसंबर को माह का चौथा शनिवार और रविवार है। इसलिए कुल तीन दिन बैंक बंद होंगे। 
विज्ञापन


शेयर बाजार भी होगा बंद
मालूम हो कि 25 दिसंबर को घरेलू शेयर बाजार भी बंद है। इस दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कारोबार नहीं होगा। 28 दिसंबर को फिर से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed