फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   december bank holiday 2020 know On which dates banks will be closed according to RBI

Bank Holidays in December 2020: दिसंबर में निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें छुट्टियों की ये सूची

Tue, 01 Dec 2020 09:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 01 Dec 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
december bank holiday 2020 know On which dates banks will be closed according to RBI
दिसंबर 2020 में बैंक अवकाश - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के इस समय में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए की दिसंबर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दिसंबर माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए 11 अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये सभी अवकाश 1, 3, 12, 17, 18, 19, 24, 25, 26, 30 और 31 तारीख को हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से देश में बदले ये पांच बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तारीख राज्य अवसर
1 दिसंबर 2020 हैदराबाद बृहत हैदराबाद महा नगर पालिका हेतु सामान्य चुनाव
3 दिसंबर 2020 पणजी, बंगलूरू कनकदास जयंती / सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व
12 दिसंबर 2020 शिलांग पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा
17 दिसंबर 2020 गैंगटॉक लोसुंग / नामसुंग
18 दिसंबर 2020 गैंगटॉक, शिलांग यू सोसो थैम की पुण्यतिथि / लॉसोन्ग / नमोसोंग
19 दिसंबर 2020 पणजी गोवा मुक्ति दिवस
24 दिसंबर 2020 आईजॉल, शिलांग क्रिसमस का त्योहार
25 दिसंबर 2020 सभी राज्य क्रिसमस
26 दिसंबर 2020 शिलांग क्रिसमस का त्योहार
30 दिसंबर 2020 शिलांग उ किआंग नंगबाह
31 दिसंबर 2020 आईजॉल इयर्स ईव

यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 15 हो जाती हैं। छह दिसंबर, 13 दिसंबर, 20 दिसंबर और 27 दिसंबर को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 12 दिसंबर को माह का दूसरा शनिवार है और 26 दिसंबर को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

नोट: इन 15 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed