फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   December 2023 Bank Holidays December RBI Bank Holidays List Bank Holidays List for the Month of December

December Bank Holidays: दिसंबर महीने में 18 दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, ऑनलाइन सेवाओं के जरिए चलाना पड़ेगा काम

Tue, 28 Nov 2023 12:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 28 Nov 2023 12:40 PM IST
सार

December Bank Holidays: दिसंबर के महीने में अठारह दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सुलभ रहेंगी और ग्राहक इनके जरिए अपने बैंकिंग से जुड़े काम निपटा सकेंगे।

विज्ञापन
December 2023 Bank Holidays December RBI Bank Holidays List Bank Holidays List for the Month of December
दिसंबर 2023 में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिसंबर 2023 की छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार दिसंबर महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में साप्ताहिक रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को मिलने वाली छुट्टियां शामिल हैं। इन में से कुछ छुट्टियां किसी विेशेष राज्य या क्षेत्र के लिए ही हैं। हालांकि 18 दिनों की इन छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। ग्राहक इनके जरिए अपने बैंकिंग से जुड़े काम निपटा सकेंगे।

विज्ञापन


नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अनुसार सभी बैंक छुट्टियों को चार अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया जाता है। ये वर्ग हैं रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के तहत मिलने वाली छुट्टियां, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत मिलने वाली छुट्टियां, बैंकों के खाते क्लोज करने से संबंधित छुट्टियां और राज्यों की ओर से निर्धारित बैंक छुट्टियां। 
विज्ञापन


दिसंबर महीने की छुट्टियों में कुछ राज्यों की स्थापना दिवस घोषित छुट्टियां, गोवा के स्वतंत्र होने के दिन की छुट्टी और क्रिसमस की छुट्टियां शामिल हैं।

आइए देखते हैं दिसंबर महीने में किस दिन, किस कारण और कहां पर बैंक शाखाओं पर छुट्टी रहेगी? 

1. 1 दिसंबर (शुक्रवार): राज्य स्थापना दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस के कारण अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में बैंक बंद
2. 3 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
3. 4 दिसंबर (सोमवार) : संत फ्रांसिस जेवियर का पर्व, गोवा में बैंक बंद रहेंगे
4. 9 दिसंबर (शनिवार): दूसरे शनिवार की छुट्टी
5. 10 दिसंबर (रविवार):  साप्ताहिक छुट्टी
6. 12 दिसंबर (मंगलवार): पो-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण मेघालय में बैंक बंद
7. 13 दिसंबर (बुधवार): लुसुंग/नामसूंग- सिक्किम में बैंक बंद
8. 14 दिसंबर (गुरुवार): लुसुंग/नामसूंग- सिक्किम में बैंक बंद
9. 17 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी 
10. 18 दिसंबर (सोमवार): यू सोसो थांम की पुण्यतिथि, मेघालय में बैंक बंद
11. 19 दिसंबर (मंगलवार): गोवा मुक्ति दिवस, गोवा में बैंक बंद
12. 23 दिसंबर (शनिवार): चौथे शनिवार की छुट्टी
13. 24 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
14. 25 दिसंबर (सोमवार): (क्रिसमस)- सभी राज्यों में बैंक बंद हैं। 
15.26 दिसंबर (मंगलवार): क्रिसमस सेलिब्रेशन- मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में बैंक बंद हैं।
16. 27 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस- अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं। 
17. 30 दिसंबर (शनिवार): यू कियांग नांगबाह- मेघालय में बैंक बंद हैं।
18. 31 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed