फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Credit bureau report Home loan up 9.6 percent in December quarter small customers more

क्रेडिट ब्यूरो की रिपोर्ट: दिसंबर तिमाही में 9.6 फीसदी बढ़ा होम लोन, छोटे ग्राहक ज्यादा

Fri, 21 May 2021 08:19 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 21 May 2021 08:19 AM IST
सार

  • होम लोन बकाए में भी दो लाख करोड़ रुपये का इजाफा
  • 22.26 लाख करोड़ पहुंचा होम लोन का कुल बकाया दिसंबर 2020 तक

विज्ञापन
Credit bureau report Home loan up 9.6 percent in December quarter small customers more
होम लोन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

महामारी के दबाव में रियल एस्टेट उद्योग पिछले साल तीन तिमाहियों तक संघर्ष करता रहा, लेकिन लॉकडाउन खुलने और कारोबारी गतिविधयों में तेजी आने से दिसंबर तिमाही में उछाल आया। क्रेडिट इनफॉर्मेशन ब्यूरो क्रिफ हाईमार्क्स ने गुरुवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि अक्तूबर-दिसंबर, 2020 में होम लोन में 9.6 फीसदी तेजी आई, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या छोटे ग्राहकों की रही।

विज्ञापन


ब्यूरो के अनुसार, दिसंबर तिमाही में बैंकों के होम लोन पोर्टफोलियो का कुल बकाया करीब 2 लाख करोड़ बढ़कर 22.26 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। दिसंबर, 2019 तक यह 20.31 लाख करोड़ रुपये था। इससे पहले 2020 की तीनों तिमाहियों मार्च, जून और सितंबर में होम लोन की मांग सुस्त रही थी।
विज्ञापन


कुल होम लोन में किफायती मकानों (35 लाख रुपये तक) की हिस्सेदारी संख्या के हिसाब से 90 फीसदी है, जबकि मूल्य के हिसाब से 60 फीसदी रही। किफायती मकानों की श्रेणी में 15 लाख तक के कर्ज की हिस्सेदारी संख्या के लिहाज से 70 फीसदी और मूल्य के हिसाब से 38 फीसदी है। दिसंबर, 2020 तक होम लोन लेने वाले युवाओं (36 साल से कम) की संख्या सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युवाओ में डिफॉल्ट का जोखिम अधिक
रिपोर्ट के अनुसार, होम लोन डिफॉल्ट का जोखिम 26 साल से कम उम्र वाले युवाओं में ज्यादा है। सबसे कम डिफॉल्ट का खतरा 45 साल से ज्यादा उम्र वाले ग्राहकों में, जबकि 27-45 साल वाले दूसरे सबसे कम जोखिम वाले ग्राहक हैं। लोन भुगतान की 90 दिन से ज्यादा बकाए की राशि कुल लोन बुक का 2.49 फीसदी रही। इसमें भी छोटे कर्जधारकों की संख्या ज्यादा है। 10 लाख से कम होम लोन में फंसे बकाए की हिस्सेदारी 4.44 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed