फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   counterfeit note or fake note things you should know about 2000 rupee note by RBI

काम की खबर: आपकी जेब में पड़ा 2000 रुपये का नोट असली है या नकली? ऐसे पहचानिए

Sat, 26 Jun 2021 11:36 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 26 Jun 2021 11:36 AM IST
सार

वित्तीय वर्ष 2020-21 में दो हजार रुपये के 8798 नकली नोट पकड़े गए। नोट असली है या नकली, इसकी पहचान दृष्टिबाधित लोग भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
counterfeit note or fake note things you should know about 2000 rupee note by RBI
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में नकली नोटों को बंद करने के लिए नोटबंदी एक अच्छा कदम माना गया था। लेकिन अब बाजार में नकली नोट फिर से बढ़ते जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2020-21 में 5.45 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली नोट पकड़े गए हैं। इस दौरान दो हजार रुपये के 8798 नकली नोट (मूल्य- 17596000 रुपये) पकड़े गए। नकली नोट जांचने की आपको कई तरकीबें पता होंगी, फिर भी रुपये से संबंधित कई सारी बाते ऐसी हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। इसलिए हम आपको 2,000 रुपये के नोट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप पता लगा पाएंगे कि नोट असली है या नकली। 

विज्ञापन
  • नोट के बाई ओर देवनागरी में उसकी कीमत लिखी होती है।
  • नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी। 
  • आरबीआई द्वारा जारी किए गए नोटों के सिक्योरिटी थ्रेड पर तीन शब्द लिखे होंगे- भारत, 2000 और आरबीआई। नोट को तिरछा करने पर सिक्योरिटी थ्रेड का रंग हरे से नीले में बदलता है।
  • विज्ञापन
  • महात्मा गांधी सीरीज के नए नोट में आरबीआई के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं। साथ ही गरंटी क्लॉज भी होता है।
  • नोट पर एक नंबर पैनल होता है, जिसमें छोटे से बड़े आकार में संख्या लिखी होती है।
  • आरबीआई द्वारा जारी किए गए नोटों का एक तय साइज होता है। 2000 रुपये के नोट का साइज 66×166 एमएम होता है। 
  • नोट के दाईं ओर अशोक स्तंभ बना होता है। साथ ही एक वॉटरमार्क भी होता है।
  • नोट के पिछले हिस्से में उसका प्रिंटिंग ईयर लिखा होता है। 

दृष्टिबाधित ऐसे पहचानें

  • दृष्टिबाधित लोग भी नोटों की पहचान कर सकते हैं। नोट के आगे के हिस्से पर बाईं और दाईं ओर सात लाइन बनी होती हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आयताकार आकृति में उभरे अक्षरों में नोट की कीमत लिखी होती है। 
  • नोट पर महात्मा गांधी की आकृति और अक्षरों में लिखी कीमत उभरी हुई होती है। 
  • इसके साथ ही नोट पर अशोक स्तंभ की आकृति भी उभरी हुई होगी।

यदि आपको नकली नोट की पहचान करने में कोई दिक्कत हो रही है तो आप paisaboltahai.rbi.org.in वेबसाइट पर नए नोट की पूरी जानकारी फोटो और ग्राफिक्स के साथ समझ सकते हैं। इस वेबसाइट पर सभी नोट के फीचर्स की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed