कोरोना का असर: सात से 17 अप्रैल तक के लिए RBI ने बदला मुद्रा बाजार का समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। ऐसे में राशन की दुकानें, बैंक, आदि जैसे जरूरी चीजों के अतिरिक्त सभी कारोबार बंद पड़े हैं। इसके मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी जोखिम को कम करने के लिए विभिन्न बाजारों के लिए व्यापारिक घंटों को संशोधित किया है। मुद्रा बाजारों के लिए व्यापारिक घंटे सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संशोधित किए गए हैं। यह बदलाव सात अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक के लिए किया गया है।
The trading hours for various markets have been revised from 10 am to 2 pm. #coronavirus https://t.co/pPwG1Ngz0k
— ANI (@ANI) April 3, 2020विज्ञापन
| बाजार | मौजूदा समय | नया समय |
| कॉल / नोटिस / टर्म मनी | सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
| सरकारी सेक्योरिटीज में मार्केट रेपो | सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
| सरकारी सेक्योरिटीज में ट्राएओ-पार्टी रेपो | सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
| कमर्शियल पेपर और सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट | सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
| कॉरपोरेट बांड में रेपो | सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
| सरकारी सेक्योरिटीज (केंद्र सरकार सेक्योरिटीज, राज्य डेवलपमेंट लोन और ट्रेजरी बिल) | सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
| विदेशी मुद्रा (FCY)/भारतीय रुपया (INR) ट्रेड, फॉरेक्स डेरिवेटिव | सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
| रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव | सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे | सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे |
हालांकि, ग्राहकों के लिए आरटीजीएस, एनईएफटी और अन्य खुदरा भुगतान प्रणालियां जैसी अन्य नियमित बैंकिंग सेवाएं पहले की ही तरह बढ़े समय में उपलब्ध रहेंगी।